फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   35 thousand people arrived in Agra on last day of year to see Taj Mahal

Agra: साल के आखिरी दिन स्मारकों पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़, 35 हजार लोगों ने देखा ताजमहल, व्यवस्थाएं चरमराईं

Sun, 01 Jan 2023 12:13 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 01 Jan 2023 12:13 AM IST
सार

आगरा में साल के आखिरी दिन ताजमहल पर देशी-विदेशी सैलानियों की भीड़ उमड़ पड़ी। 35 हजार से ज्यादा सैलानियों ने ताजमहल के दीदार किए। हालांकि आखिरी दिन भी साल का रिकॉर्ड नहीं टूटा। अतिरिक्त व्यवस्थाओं के बावजूद सैलानियों को घंटों तक प्रवेश और टिकट के लिए लाइनों में लगना पड़ा। गुनगुनी धूप में पर्यटकों ने सेल्फी और फोटोग्राफी करवाई। पुरानी मंडी पर पूरे दिन जाम के हालात बने रहे। 

 

विज्ञापन
35 thousand people arrived in Agra on last day of year to see Taj Mahal
TAJMAHAL - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

ताजमहल पर शनिवार की सुबह आठ बजे से ही सैलानियों का पहुंचना शुरू हो गया था। दोपहर 12 बजे तक पूर्वी और पश्चिमी गेटों पर लंबी कतार लग गईं। टिकट खिड़कियों पर मारामारी रही। दोपहर दो बजे लॉकर रूम में जगह नहीं बची तो सुरक्षाकर्मियों ने पर्यटकों को सामान साथ नहीं ले जाने की अपील की। 
विज्ञापन


इसके बाद भी तमाम पर्यटक अपने बैग आदि लेकर पहुंचे तो उन्हें बाहर रखवाया गया। मुख्य गुंबद दोपहर को खचाखच भरा था। दिल्ली के नवदीप ने बताया कि गोल्फ कार्ट नहीं मिली। गाइड मुकेश का कहना था कि गोल्फ कार्ट की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। उधर, आगरा किला, सिकंदरा, एत्माद्दौला, फतेहपुर सीकरी में भी पर्यटकों की गहमागहमी रही। 
विज्ञापन

 
स्मारक    सैलानी
ताजमहल  35059
आगरा किला 7427
सीकरी 1502
सिकंदरा 1255
अकबर टूम 65
एत्माद्दौला 1015 
महताब बाग 39
रामबाग 181
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed