फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   35 lakh rupees defrauded by manipulating 1300 parcels of an e-commerce company

Agra News: ई-काॅमर्स कंपनी के 1300 पार्सलों में हेरफेर कर 35 लाख की ठगी

Fri, 27 Feb 2026 02:56 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
35 lakh rupees defrauded by manipulating 1300 parcels of an e-commerce company
आगरा। ई-कॉमर्स कंपनी को पार्सल डिलीवर करने वाली कंपनी के कर्मचारियों ने 35 लाख रुपये का चूना लगा दिया। आरोप है कि 1300 पार्सलों में हेरफेर किया गया। सिस्टम से डाटा चेक करने पर फर्जीवाड़े का खुलासा हो सका। संचालक ने थाना साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यूपीएसआईडीसी साइट-सी, सिकंदरा निवासी गिरीश पिप्पल ने शिकायत में कहा कि वह हैरिक्सन ओवरसीज के पार्टनर और पीपल्स एक्सपोर्ट के डायरेक्टर हैं। दोनों फर्म फ्लिपकार्ट और मिंत्रा में पंजीकृत सेलर हैं। फ्लिपकार्ट की मानक प्रक्रिया के अनुसार, जब कोई फील्ड एग्जीक्यूटिव रिटर्न शिपमेंट डिलीवर करता है वो उनसे वन टाइम कोड प्राप्त करता है जो डिलीवरी का प्रमाण है।
विज्ञापन

काफी समय से कंपनी के तीन एग्जीक्यूटिव सिस्टम में दर्शाई रिटर्न शिपमेंट की संख्या से कम पार्सल वास्तव में डिलीवर कर रहे थे। 16 फरवरी को डाटा चेक किया। पता चला कि सिस्टम में सारे पार्सल डिलीवर दिखाए गए थे, लेकिन कई पार्सल डिलीवर नहीं हुए थे। 14 फरवरी को 51 में से 27 ही डिलीवर हुए। 24 कम पाए गए। कर्मचारियों को बुलाया गया, लेकिन वह नहीं आए। बाद में पुलिस की मदद से दो को पकड़ा। आरोपियों ने तीन महीने में 1300 पार्सलों में हेरफेर कर कंपनी को 35 लाख रुपये का नुकसान पहुंचाया। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed