फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   3468 farmers of the district have electricity dues worth Rs 11 crore.

Agra News: जिले के 3468 किसानों पर बिजली के बकाया हैं 11 करोड़ रुपये

Fri, 15 Mar 2024 04:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 15 Mar 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
3468 farmers of the district have electricity dues worth Rs 11 crore.
कासगंज। प्रदेश सरकार ने किसानो के नलकूप के लिए बिजली निशुल्क कर दी है, लेकिन इस योजना के लिए सरकार ने शर्त भी रखी है। किसान 31 मार्च तक अपना पिछला बकाया अदा करेंगे। इसके बाद ही वे योजना का लाभ ले सकते हैं। जिले में 3468 किसानों पर 11 करोड़ रुपये बकाया हैं। इस योजना के तहत अब तक मात्र 150 किसानों ने अपना पंजीकरण कराया है।प्रदेश की योगी सरकार की कैबिनेट ने किसानों को तोहफा दिया। नलकूप के कनेक्शन पर निशुल्क बिजली उपलब्ध कराने के आदेश जारी किए लेकिन सरकार के नियम के अनुसार इस योजना में शर्त भी रखी गई है। लागू की गई शर्त के मुताबिक जिन किसानों पर पिछला बकाया है। वह अपना भुगतान 31 मार्च तक सुनिश्चित करेंगे। इसके बाद ही उन्हें इस योजना का लाभ मिल पाएगा। विभाग के तमाम प्रयासों के बाद भी किसानों ने बकाए की राशि जमा नहीं की है। इस योजना के लिए अब तक 150 किसानों ने पंजीकरण कराया है जिन्हे योजना का लाभ प्राप्त होगा। जिले में निगम की दो डिवीजन स्थित है। जिनमें शहरी क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्र अलग-अलग हैं। शहरी क्षेत्र की डिवीजन में 1600 किसान है। जिन पर 3.5 करोड़ रुपये बकाया है। जबकि ग्रामीण क्षेत्र की दूसरी डिवीजन में 1868 किसान हैं। जिन पर 7.5 करोड़ बकाया है। नलकूप के लिए निशुल्क बिजली योजना में किसानों को इसका लाभ एक अप्रैल के बाद से मिलना शुरू होगा, लेकिन इसके लिए ओटीएस के तहत पंजीकरण आवश्यक है। पंजीकरण न होने की स्थिति में किसानों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed