फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   छात्रों से मजदूरी कराने के मामले में जांच शुरू

छात्रों से मजदूरी कराने के मामले में जांच शुरू

Sun, 14 Apr 2019 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
छात्रों से मजदूरी कराने के मामले में जांच शुरू
मैनपुरी-किशनी। नगर के ब्लाक शैक्षिक संसाधन केंद्र पर छात्रों से जूते के कार्टून उतरवाए जाने के मामले में बीएसए ने जांच के आदेश दिए हैं। खंड शिक्षाधिकारी किशनी को जांच सौंपी गई है। उन्होंने बीआरसी केंद्र पर पहुंचकर जानकारी भी जुटाई। शुक्रवार को नगर के बीआरसी केंद्र पर छात्रों से जूतों से भरे कार्टून उतरवाने का वीडियो वायरल हुआ था। जिसे अमर उजाला ने शनिवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। मामले में बीएसए ने कहा था कि पत्रकारों ने ही लालच देकर छात्रों से वीडियो बनवाया था।
विज्ञापन


जब उन्हें बताया कि एबीआरसी श्याम सिंह मौजूद थे, तब जाकर उन्होंने कार्रवाई की बात कही। इसके बाद बीएसए विजय प्रताप सिंह ने खंड शिक्षाधिकारी सर्वेश यादव को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। खंड शिक्षाधिकारी सर्वेश यादव ने बताया कि मामले में एबीआरसी श्याम सिंह से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। उन्होंने बताया कि बीएसए को उनके द्वारा ट्रक चालक के बच्चों को लालच देने की जानकारी दी गई थी। जांच में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed