{"_id":"5c30aa64bdec2231d561ba1e","slug":"31546693220-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे में रोडवेज बस से टकराई स्कार्पियो, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे में रोडवेज बस से टकराई स्कार्पियो, छह घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरावली (मैनपुरी)। जीटी रोड पर शनिवार की सुबह घने कोहरे में स्कार्पियो और रोडवेज बस में भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कार्पियो सवार छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से दो को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
शनिवार की सुबह करीब आठ बजे जीटी रोड पर घना कोहरा छाया हुआ था। इसी बीच रामकृष्ण विद्या आश्रम विद्यालय के पास एटा की ओर से आ रही लोनी डिपो की बस से मैनपुरी की ओर से जा रही तेज रफ्तार स्कार्पियो टकरा गई। लोगों में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ गए।
स्कार्पियो सवार गंभीर रूप से घायल सुनील पांडे निवासी हसनगंज नदरई गेट, शैलेश कुमार प्रताप कालोनी नदरई गेट कासगंज, रामपाल सिंह निवासी गांव बनी थाना धनरुआ जनपद एटा, नवीन चतुर्वेदी निवासी सोहराब गेट कासगंज, अविनाश निवासी विशन चौक कासगंज, मोहित निवासी नदरई गेट कासगंज को बाहर निकाला। इस बीच सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से सुनील और शैलेश को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
यातायात हुआ प्रभावित
बस और कार की भिड़ंत के बाद जीटी रोड पर यातायात प्रभावित हो गया। सड़क पर वाहनों की लाइन लगने से जाम जैसे हालात पैदा हो गए। पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से कार और बस को सड़क से हटवाया। इसके बाद करीब एक घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका।