{"_id":"5bb63414867a55291e5c4a4b","slug":"31538667540-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओएलएक्स पर सस्ती कार के बहाने 70 हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओएलएक्स पर सस्ती कार के बहाने 70 हजार लूटे
Updated Thu, 04 Oct 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां (मथुरा)। ओएलएक्स पर सस्ती कार देने का झांसा देकर मिर्जापुर उत्तर प्रदेश के युवक के साथ मारपीट कर बदमाशों ने 70 हजार रुपये छीन लिए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस के अनुसार मिर्जापुर जनपद के थाना विध्यांचल के गांव बिजौरा निवासी रमेश चंद तिवारी पुत्र रामनारायण ने ओएलएक्स पर एक विज्ञापन देखा। जिसमें सस्ते दामों पर स्विफ्ट डिजायर कार बेची जा रही थी। विज्ञापन के माध्यम से उन्होंने गाड़ी बेचने वाले लोगों से संपर्क किया। सस्ते दामों में गाड़ी खरीदने के लालच में गुरुवार की शाम को कोसी आ पहुंचा। उन लोगों से संपर्क किया। उनमें से एक उन्हें बाइक पर लेने के लिए शेरगढ़ रोड जा पहुंचा और गांव फालैन की तरफ ले गया। जिस स्थान पर वह उन्हें ले गया था वहां पहले से ही उसके दो साथी मौजूद थे।
जब उन्होंने उनसे गाड़ी के बारे में पूछा। एक आरोपी ने अपनी जेब से तमंचा निकाला और उसकी कनपटी पर रख दी। जब विरोध किया तो उन्होंने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। जान से मारने की धमकी भी दी। बदमाशों उनसे 70 हजार रुपये, एक मोबाइल, पर्स एवं जरूरी कागजात को लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने गांव में जाकर बताया तो पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस ने दो बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की पकड़ के प्रयास शुरू कर दिए हैं।