{"_id":"5bafc331867a557ffa246d37","slug":"31538245425-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"48 घंटे बाद जूनियर इंजीनियरों का सामूहिक उपवास खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
48 घंटे बाद जूनियर इंजीनियरों का सामूहिक उपवास खत्म
Updated Sat, 29 Sep 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। लंबित मांगों को लेकर मुख्य अभियंता कार्यालय पर चल रहा 48 घंटे का सामूहिक उपवास शनिवार को समाप्त हुआ। जूनियर इंजीनियरों ने आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तय की।
राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के बैनर तले विभागीय जेई और प्रोन्नति अभियंता 15 सितंबर से चरणबद्ध आंदोलन कर रहे हैं। प्रथम चरण में वर्क टू रूल, एसई कार्यालय पर 24 घंटे का सामूहिक उपवास कर विरोध प्रदर्शन किया। उसके बाद 27 सितंबर से फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा, आगरा के जूनियर इंजीनियर और प्रोन्नत अभियंताओं ने 48 घंटे का सामूहिक उपवास किया।
इसका समापन शनिवार को हुआ। दक्षिणांचल अध्यक्ष राजवीर सिंह ने जूनियर इंजीनियरों को जूस पिलाकर उपवास समाप्त कराया। जनपद अध्यक्ष धर्मेंद्र राजपूत ने कहा कि एक अक्टूबर तक सभी जेई और प्रोन्नत एसडीओ वर्क टू रूल के तहत काम करेंगे। दो अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस पर प्रबंध निदेशक कार्यालय पर पुन: 48 घंटे का सामूहिक उपवास होगा।
विज्ञापन
जनपद सचिव अहमद हुसैन, राजकुमार, रंजीत कुमार, संदीप वर्मा, अभिषेक कुमार, बबलू गौतम, रामयज्ञ, राहुल कुमार, सत्येंद्र अहिरवार, मनीष गुप्ता, धर्मेंद्र प्रजापति, धीरज कुशवाहा, सत्येंद्र अहिरवार मौजूद रहे।