{"_id":"5ba7a65a867a55019a1f8c87","slug":"31537713754-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम जैसे गुणों वाले लोग ही रावण का पुतला जलाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम जैसे गुणों वाले लोग ही रावण का पुतला जलाए
Updated Sun, 23 Sep 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
डैमो
मथुरा। विजयदशमी पर रावण का पुतला जलाने का विरोध मथुरा से शुरू हो गया है। लंकेश भक्त मंडल ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को फैक्स भेजकर कहा है कि जिसमें राम जैसा एक भी गुण हो वही रावण का पुतला जलाए। अगर कोई अपात्र पुतला जलाएगा तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए थानों में तहरीर दी जाएगी।
हर साल विजयदशमी पर शहर और गांवों में रावण के पुतले जलाए जाते हैं। कारीगर इन पुतलों को महीने भर से बनाना शुरू कर देते हैं। महंगी आतिशबाजी का इस्तेमाल किया जाता है। पुतला दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। मथुरा के लंकेश भक्त मंडल ने पुतला दहन का विरोध शुरू कर दिया है। कहा जा रहा है कि रावण एक ज्ञानी पुरुष थे। उनका पुतला जलाकर अपमान किया जाता है। रावण एक सारस्वत ब्राह्मण थे और देश में बड़ी संख्या में सारस्वत ब्राह्मण रहते हैं।
लंकेश भक्त मंडल के अध्यक्ष ओमवीर सारस्वत ने इस संबंध में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। पत्र भेजकर कहा गया है कि अगर किसी में राम जैसा गुण हो तो वही पुतले का दहन करे। लंकेश भक्त मंडल ने कहा है कि वह दशहरे वाले दिन रावण की पूजा करेंगे। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।