फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   बंद बेअसर, सराकार के खिलाफ कांग्रेस-सपा का प्रदर्शन

बंद बेअसर, सराकार के खिलाफ कांग्रेस-सपा का प्रदर्शन

Mon, 10 Sep 2018 10:28 PM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
बंद बेअसर, सराकार के खिलाफ कांग्रेस-सपा का प्रदर्शन
बंद बेअसर, सराकार के खिलाफ कांग्रेस-सपा का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
कासगंज।
विज्ञापन

शहर में भाजपा की केंद्र एवं प्रदेश सरकार को महंगाई, भ्रष्टाचार व अन्य मुद्दों पर विपक्षी दलों ने जमकर घेरा। कांग्रेस, सपा ने इस विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। जुलूस निकाले धरना दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र्र मोदी के खिलाफ भी नारेबाजी की गई। विपक्षी दलों का बाजार बंदी पर ध्यान नहीं था जिससे बंद का असर नजर नहीं आया।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा की केंद्र एवं राज्य सरकार ने पूरी तरह से देश में बर्बादी के हालात बना दिए हैं। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के मूल्यों में लगातार वृद्धि हो रही है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से तार तार है। हर कोई भ्रष्टाचार से परेशान है। सरकार तानाशाही चला रही है। पूर्व विधायक हसरत उल्ला खां शेरवानी ने कहा कि देश को लगातार भाजपा की सरकार बांट रही है। महंगाई ने हर किसी की कमर तोड़ दी है। अब ऐसी जनविरोधी सरकार को उखाड़ने का वक्त आ गया है। चेयरमैन प्रतिनिधि राजवीर साहू, डा. मोहम्मद फारूख, देवेंद्र लोधी, डा. बीके राजपूत, सौरभ यादव, अभिषेक गौरी, ओम सिंह मिश्रा, राजेश अग्रवाल, अजंट सिंह, ममता गुप्ता, बृज गोपाल यादव, रघुनाथ सिंह यादव ने संबोधित किया।
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी ने शहर में प्रभुपार्क से जुलूस निकाला और भाजपा की मोदी सरकार एवं योगी सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. शशिलता चौहान ने कहा कि पेट्रोल, डीजल पर टैक्स लगाकर मोदी सरकार ने साढ़े चार साल में 11 लाख करोड़ रुपया कमाया है। डीजल, पेट्रोल और एक्साइज ड्यूटी में जबरदस्त वृद्धि की जिससे आम जनता की कमर टूट गई। रेलवे का तमाम किराया बढ़ा दिया। महंगाई लगातार बढ़ रही है। राफेल घोटाला करके मोदी सरकार ने घोटाले व सरकार का चेहरा दिखा दिया है। शहर अध्यक्ष तरुण शर्मा, सुरेश पटियात, सत्यप्रकाश गुप्ता, सुबोध शर्मा, राजकपूर बाल्मीकी, केतकी प्रसाद, विकास चौहान, मीना ए लाल, मुन्नी देवी, गीता, अली हसन, सोहराब, मोहन बाबू तिवारी, कबीर सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता व अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कम्युनिस्ट पार्टी ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
कासगंज। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी ने पेट्रोल, डीजल रसोई गैस की मूल्य वृद्धि एवं रुपये की गिरती कीमत को रोकने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। जिला सचिव सालिकराम ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि बेतहाशा हुई है जिससे बढ़ती महंगाई से आम आदमी बेहद परेशान है। उन्होंने पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी के दायरे में लाने की मांग की। नेताओं ने एसडीएम सुनील कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सुनील सिंह, ईश्वरी प्रसाद, चंद्रपाल सिंह, राजकुमार, ओमप्रकाश, भूप सिंह, सूबेदार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


राष्ट्रीय लोक दल ने किया प्रदर्शन सौंपा ज्ञापन
कासगंज। राष्ट्रीय लोक दल ने भी महंगाई व अन्य मांगों को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। रालोद नेताओं ने भाजपा सरकार पर आक्रोश जताते हुए कीमतें कम करने की मांग की। जिलाध्यक्ष शमीम अहमद अलवी ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें बढ़ने से रेल, बस टैक्सी का किराया बढ़ रहा है। रसोई गैस की कीमत बढ़ने से रसोई का बजट खराब हो रहा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी बढ़ती कीमतों से बेहद परेशान है। रालोद नेताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। डा. रमेश चंद्र, शमसुद्दीन, नरेश, चोब सिह, मुन्ने खां, अंजुम रूमानी, ललित मोहन सविता, दिनेश कुमार, जगदीश, नसरुद्दीन, असगर, अजब सिंह वर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed