फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   एसी-एसटी एक्ट के विरोध में आज बंद, प्रशासन चौकन्ना

एसी-एसटी एक्ट के विरोध में आज बंद, प्रशासन चौकन्ना

Wed, 05 Sep 2018 11:56 PM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
एसी-एसटी एक्ट के विरोध में आज बंद, प्रशासन  चौकन्ना
फिरोजाबाद। एससी-एसटी एक्ट के विरोध में सवर्ण संगठनों ने गुरुवार को बंद का ऐलान किया है। बंद के आव्हान के साथ कोई संगठन खुलकर सामने नहीं आया है लेकिन सोशल मीडिया पर बंद को लेकर चल रहे संदेशों पर पुलिस प्रशासन चौकन्ना हो गया है। शुक्रवार को सांसद, विधायकों की बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन करेंगे।
विज्ञापन


भारतीय सवर्ण संगठन के प्रदेशाध्यक्ष कौशल किशोर उपाध्याय ने कहा कि भाजपा सरकार अंधा कानून बनाकर सवर्णों को अपमानित कर रही है। दलित पिछड़ो के लिए 1947 से कानून बन रहे हैं। बैठक में पवन उपाध्याय, बसंत शर्मा, एससी अग्रवाल, गोपाल शर्मा, नवीन पालीवाल, धर्मेद्र, मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे। भारतीय सवर्ण महासभा की बैठक महानगर अध्यक्ष सौरभ लहरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष संजीव उपाध्याय ने कहा कि एससी एक्ट कानून पर हमारे सवर्ण सांसद एवं विधायक चुप्पी साधे हुए हैं। विधायक एवं सांसदों की बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन कोटला रोड बंबा पर किया जाएगा। बैठक में ठाकुर मोहन सिंह, दिनेशचंद्र शर्मा, अनुपम, रमेश दीक्षित, नीरज, आजाद, प्रशांत शर्मा,विनोद, गिरीश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंद के नाम पर कानून व्यवस्था से खिलवाड़ होने नहीं दिया जाएगा। संदेवनशील क्षेत्रों में सुबह से फोर्स तैनात रहेगा। देहात का फोर्स भी पेट्रोलिंग पर रहेगा। जहां-जहां दलित और सवर्ण समाज की मिश्रित आबादी है वहां चौकसी बरती जा रही है। जहां डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाएं हैं उनकी सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed