{"_id":"5b4e26ea4f1c1b47748b5659","slug":"31531848426-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत की ऑडियो बनाई, तीन घंटे हवालात में गुजारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्वत की ऑडियो बनाई, तीन घंटे हवालात में गुजारी
Updated Tue, 17 Jul 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
डैमो
मथुरा। रिश्वत की ऑडियो बनाए जाने पर दरोगा और सिपाही ने युवक से मारपीट की और तीन घंटे तक हवालात में बंद रखा। यह आरोप कस्बा सुरीर के युवक ने सुरीर पुलिस पर लगाया है। आरोप है कि दरोगा ने उनकी जेब से पांच हजार रुपये भी निकाल लिए। सुरीर पुलिस ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए झगड़े में युवकों को न छोड़ने पर ऐसे आरोप लगाना बताया है।
कस्बा सुरीर निवासी भूपेंद्र सिंह पुत्र पन्ना सिंह का आरोप है कि सोमवार की शाम सुरीर पुलिस सिकंदरपुर चौराहे से सुरीरकलां के नरेश पुत्र हरीशचंद और भिदौनी निवासी दशरथ पुत्र श्याम को पकड़कर कोतवाली ले आई थी। दरोगा सुनील कुमार और सिपाही पंकज कुमार से युवकों को छोड़ने को कहा।
इस पर दरोगा ने मुंशी से बात करने को कहा। बात की तो मामला लेन-देन पर आ गया। इसकी ऑडियो रिकार्डिंग बना ली गई। इसका शक दरोगा सुनील कुमार को हो गया। दरोगा ने भूपेंद्र का मोबाइल लेकर ऑडियो रिकार्डिंग डिलीट कर दी।
विज्ञापन
भूपेंद्र का आरोप है कि दरोगा ने पांच हजार रुपये जेब से निकालते हुए हवालात में बंद कर दिया। तीन घंटे बाद उन्हें छोड़ा गया। प्रभारी निरीक्षक संजीव चौधरी ने बताया कि झगड़ रहे युवकों को न छोड़ने पर यह आरोप लगाए जा रहे हैं, जबकि कुछ भी ऐसा नहीं है।