फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   मोहनपुर में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे के बाद फायरिंग

मोहनपुर में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे के बाद फायरिंग

Tue, 17 Jul 2018 11:20 PM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
मोहनपुर में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे के बाद फायरिंग
मोहनपुर में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे के बाद फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
सहावर।
विज्ञापन

मोहनपुर में सोमवार की रात्रि को रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चलने के बाद फायरिंग हुई। इसमें दोनों पक्षों के एक-एक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक गोली लगने से घायल हो गया जबकि दूसरा लाठी डंडों से प्रहार से। दोनों को जिला अस्पताल से अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। इस संबंध में दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
झगड़े की यह घटना सुभाष चंद्र एवं महावीर सिंह के पक्षों के बीच हुई।इसमें राहुल पुत्र सुभाष लाठी डंडों के हमले से गंभीर रूप से घायल हो गया। राहुल के सिर में गंभीर चोटें आईं। राहुल की मां संतोष ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि राहुल को आरोपी रंजीत पुत्र महावीर सिंह ने कार से रौंदने की कोशिश की। उसके बाद जब वह घर की तरफ भागा तो रंजीत ने अपने भाई सुनील, पिता महावीर सिंह व अपने अन्य साथियों के साथ राहुल को घेरकर लाठी, डंडो और सरिया से हमला कर दिया, जिससे राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष से महावीर सिंह ने बताया रंजीत को रंजिश के कारण घेरकर गोलीमार कर हमला किया गया। महावीर सिंह ने बताया कि रंजीत गाड़ी से आ रहा था तभी हमलावरों ने उसे कार से खींचकर हमला कर दिया और गोली मर दी। जिससे वह घायल हो गया। महावीर सिंह ने सुभाष शाक्य, जितेंद्र, राहुल, अनुज, सुबोध गुप्ता, सहित अन्य लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज कराया है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। दोनों घायलों का अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed