{"_id":"5b23bb9a4f1c1bf26e8b8400","slug":"31529068442-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोखा संचालकों की हड़ताल खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खोखा संचालकों की हड़ताल खत्म
Updated Fri, 15 Jun 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
हड़ताल ख्ात्मम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। उद्योग विभाग के नोटिस जारी करने के विरोध में खोखा संचालकों की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। सपा एमएलसी, बसपा नेताओं ने मौके पर पहुंचकर भूख हड़ताल का समर्थन किया। हालांकि शुक्रवार दोपहर बाद एसडीएम सदर के आश्वासन पर हड़ताल खत्म कर दी।
नगला भाऊ इंडस्ट्रियल एरिया में करीब 150 खोखा संचालक हैं, जो सालों से खोखा लगाकर परिवार पाल रहे हैं। उद्योग विभाग ने तीन दिन में खोखा हटाने के नोटिस जारी किए थे। इसके विरोध में खोखा संचालकों ने गुरुवार से भूख हड़ताल शुरू कर दी थी। भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। सपा एमएलसी असीम यादव, बसपा नेता डॉ. ज्ञानसिंह सहित अन्य नेताओं ने खोखा संचालकों की लड़ाई में साथ देने का वायदा किया।
दोपहर में एसडीएम सदर चंद्रभानु सिंह भूख हड़ताल स्थल पर पहुंचे। उन्होंने खोखा संचालकों से बात की। उन्होंने बताया कि हम लोग सालों से खोखा रखकर परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। कारखानेदारों ने सड़कों पर साइकिल स्टैंड बनाकर और अन्य तरीके से अतिक्रमण कर रखा है। हम गरीबों को खोखा हटाने को नोटिस जारी किए हैं। शुक्रवार दोपहर एसडीएम ने जूस पिलाकर पार्षद मुनेंद्र यादव सहित खोखा संचालकों की भूख हड़ताल समाप्त कराई।
विज्ञापन
इस मौके पर आकाश, बबलू, विद्याराम, अवनीश, रमेश, देवेंद्र, शिवम, प्रदीप कुमार, जसवंत सिंह, राहुल, उमेश, गोपाल, राकेश, अजीत मौजूद थे।