{"_id":"5b0d8f194f1c1bf16e8b5341","slug":"31527615257-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पकड़े दो बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पकड़े दो बदमाश
Updated Tue, 29 May 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पकड़े दो बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा/जलेसर। जलेसर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने लूट के जेवरात, नकदी, तमंचा और बाइक बरामद की है। एसएसपी ने पुलिस टीम को दस हजार रुपये का इनाम देन की घोषणा की है।
थाना जलेसर पुलिस खेरिया मोड़ के समीप वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी हाथरस तिराहे पर संदिग्ध लोगों के खड़े होने की जानकारी मिली। जानकारी पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने बचाव करते हुए गंभीर सिंह और भोला सिंह निवासी बमानी थाना खंदौली आगरा को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से पुलिस ने 1970 रुपये, एक तमंचा दो कारतूस, कुंडल, पाजेब आदि जेवरात एवं एक बाइक बरामद की है। पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने विगत 27 मई को नीतू पत्नी वीरेश निवासी मोहल्ला कोलियान जलेसर के साथ लूटपाट की थी।