{"_id":"5afc41674f1c1bdf408b5c86","slug":"31526481255-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान बोले, बीमा की रकम नहीं दे रही कंपनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान बोले, बीमा की रकम नहीं दे रही कंपनी
Updated Wed, 16 May 2018 08:21 PM IST
विज्ञापन
किसान
- फोटो : डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। ओलावृष्टि और डेढ़ माह में तीन बार आई तेज आंधी व बरसात से खराब हुई फसल को लेकर किसानों ने बीमा कंपनी के लोगों पर बीमा राशि देने में मनमानी का आरोप लगाया। साथ ही नहरों की सफाई न कराने, खरीदे गए गेहूं का भुगतान न होने तथा किसानों को हाउस लोन न देने की शिकायत की।
राजीव भवन स्थित सभागार में हुए किसान दिवस में बेरा के किसान होशियार सिंह ने केसीसी कार्ड धारक किसानों को हाउस लोन बैंक द्वारा न देने की शिकायत की, वहीं भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष बुद्धा सिंह ने बीमा कंपनी के लोगों पर ओलावृष्टि में खराब हुई फसल को बीमा के दायरे से बाहर करने की शिकायत की।
ककरेटिया के किसान हाकिम सिंह व होशियार सिंह ने नहर, रजबहा की सफाई न कराने की शिकायत की, वहीं अहमल के फौरन सिंह ने नुकसान में जींस वार पड़ताल की मांग की। उमराया, सहार माइनर की सफाई न होने से जायद की फसल की सिंचाई न होने की बाबत बताया।
विज्ञापन
इस पर सीडीओ ने मनरेगा से रजबहा की सफाई कराने को कहा। इस दौरान सीडीओ रामनिवास, उपकृषि निदेशक धुरेंद्र कुमार, परियोजना निदेशक रवि किशोर त्रिवेदी, जिला उद्यान अधिकारी सुरेश कुमार, गजेंद्र गावर, देवेंद्र रघुवंशी, कृष्ण गोपाल सहित अन्य किसान मौजूद रहे।