{"_id":"5ac7a26e4f1c1bcc618b5cac","slug":"31523032686-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शस्त्र फैक्ट्री में मिली रायफल, बंदूकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शस्त्र फैक्ट्री में मिली रायफल, बंदूकें
Updated Fri, 06 Apr 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
शस्त्र फैक्ट्री में मिली रायफल, बंदूकें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
सिढ़पुरा पुलिस व इंटेलीजेंस विंग ने नगला टपुआ में छापा मारकर बड़ी शस्त्र फैक्टी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो संचालकों को बड़ी संख्या में बने अधवने शस्त्रों के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक पीयूष श्रीवास्तव के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी, पटियाली सीओ कर्मवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने थाना पुलिस व इंटेलीजेंस विंग के साथ मुखबिर की सूचना पर गांव में छापामार कार्रवाई की।
पुलिस को मौके पर 2 रायफल 315 बोर, 2 बंदूक 12 बोर,7 तमंचा 315 बोर, बरामद किए। पुलिस ने मौके से 2 अधवने तमंचा, 6 नाल, के अलावा जिंदा व खोखा कारतूस व उपकरण बरामद किए। पुलिस ने मौके से मेवराम, निवासी नगला ख्याली, सिढ़पुरा, अनुज निवासी तेलियान बस्ती कासगंज को गिरफ्तार कर लिया। मेवाराम पर 307, गुंडा एक्ट, 7 सीएल एक्ट सहित 72 मामले जनपद के अलग-अलग थानों में दर्ज है। अनुज पर एक मामला कासगंज में पहले से दर्ज है।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे शस्त्र बनाकर आसपास के जनपदों में बेचते हैं। जनपद में शस्त्र फैक्ट्री या बड़ी मात्रा में शस्त्र बरामद होने का यह पहला मामला नहीं है। अब तक कई शस्त्र फैक्ट्री पकड़ी जा चुकी है। सोरों पुलिस ने शस्त्रों की तस्कारी के दो बड़े मामले पकड़े थे।