फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत

Fri, 30 Mar 2018 11:36 PM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में हुई  मौत
मैनपुरी/कुर्रा। गांव कल्याणपुर में गुरुवार रात विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन


हरदोई के थाना बेहरा गोकुल क्षेत्र के गांव नगला खानपुर निवासी रनवीर सिंह ने पुत्री रंजना की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव कल्यानपुर निवासी मोनू सिंह के साथ की थी। शादी के कुछ समय बाद से ससुरालीजनों ने दहेज में दो लाख की मांग करते हुए रंजना को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


गुरुवार शाम करीब 8:30 बजे रनवीर को एक रिश्तेदार ने फोन कर रंजना की मौत की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद जब वह पुत्री की ससुराल कल्याणपुर पहुंचे तो वहां उसका शव मिला। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी पहुंच गई। शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति मोनू सिंह, ससुर जितेंद्र चौहान, जेठ संजू जेठानी प्रेमलता और देवर गब्बर सिंह के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed