फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   2019 में वर्ल्ड कप जीतेगी टीम इंडिया: युजवेंद्र

2019 में वर्ल्ड कप जीतेगी टीम इंडिया: युजवेंद्र

Wed, 21 Mar 2018 07:29 PM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 07:29 PM IST
विज्ञापन
2019 में वर्ल्ड कप जीतेगी टीम इंडिया:  युजवेंद्र
हाथी को फल खिलाते टीम इंडिया के स्पिनर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
फरह (मथुरा)। भारतीय वनडे टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल 2019 में आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाले विश्व कप में टीम इंडिया की जीत के प्रति आश्वस्त दिखे। अभी तक वनडे में विरोधी टीमों की फिरकी गेंदबाजी से गिल्लियां उड़ाने वाले युजवेंद्र टीम इंडिया की टेस्ट टीम में स्थायी सदस्य के रूप में खेलने की तमन्ना रखते हैं।
विज्ञापन


बुधवार को फरह के चुरमुरा में हाथी संरक्षण केंद्र पहुंचे टीम इंडिया केे स्पिनर युजवेंद्र चहल ने बातचीत में कुछ दिन पूर्व श्रीलंका में खेली गई त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल की यादें ताजा कीं। युजवेंद्र ने बताया कि फाइनल में वह ड्रेसिंग रूम में बैठे थे। 12 गेंदों में 34 रन की दरकार थी। क्रीज पर टीम इंडिया के विकेट कीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक जमे थे।
विज्ञापन


मैच से एक पल भी नजरें नहीं हटीं। वह अपनी सभी अंगुलियों के नाखुनों को चबा गए। दिनेश कार्तिक ने कांटे के मैच में टीम इंडिया के विजय रथ को बरकरार रखते हुए जीत दिला दी। सफेद जर्सी में खेलने की तमन्ना पाले युजवेंद्र चहल टेस्ट टीम में भी अपनी सीट पक्की करना चाहते हैं, इसके लिए वह कड़ी मेहनत से भी पीछे नहीं हट रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथी संरक्षण केंद्र में टीम इंडिया के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने हाथियों को चारा और फल खिलाए। काफी देर तक रुके युजवेंद्र ने हाथियों के संरक्षण की बात भी कही और संरक्षण केंद्र की व्यवस्थाओं को सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed