{"_id":"5aad5dbd4f1c1b21578b5456","slug":"31521311165-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट स्कूल में भी दर्ज था प्राइमरी स्कूल के छात्रों का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट स्कूल में भी दर्ज था प्राइमरी स्कूल के छात्रों का नाम
Updated Sun, 18 Mar 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
डैमो
- फोटो : डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। गोवर्धन के नगला धन्नू प्राथमिक विद्यालय में पढ़ रहे छात्रों के नाम नजदीक के ही प्राईवेट स्कूलों में दर्ज थे। इस बात का खुलासा बीएसए के निरीक्षण में हुआ। मामले में प्रधान अध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
बीएसए संजीव कुमार सिंह शनिवार को गोवर्धन के प्राथमिक विद्यालय नगला धन्नू निरीक्षण को पहुंचे। यहां अलग ड्रेस में बैठे कक्षा पांच के चार छात्रों से उन्होंने विद्यालय का नाम पूछा। इन छात्रों ने अपने विद्यालय का नाम आदर्श इंटर कालेज बताया इस पर बीएसए चौंक पड़े। मामले की पड़ताल की तो पता चला कि ये छात्र किसी प्राईवेट विद्यालय में पढ़ रहे हैं, लेकिन इन छात्रों का नाम प्राइमरी विद्यालय में भी दर्ज है। प्रथम दृष्टया उन्हें लगा कि इस मामले से प्रधान अध्यापक भी वाकिफ हैं। बीएसए ने बताया मामला गंभीर है। प्रधान अध्यापक गिरिराज प्रसाद पाठक को नोटिस जारी कर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके बाद उन्होंने प्राथमिक विद्यालय पलसों द्वितीय का निरीक्षण किया।