{"_id":"5aa9599c4f1c1b21578b4a37","slug":"31521047964-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के सातवें रोज ही कर ली आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के सातवें रोज ही कर ली आत्महत्या
Updated Wed, 14 Mar 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
थाने में जहर खाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। सोरों के स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात पोषक सखी ने शादी के सातवें रोज ही मायके में जहर खाकर जान दे दी। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। इसके अलावा एक अन्य महिला ने भी जहर निगल लिया जिसे स्थानीय अस्पताल से डॉक्टरों ने अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया है।
राधा (24) का ब्याह पिछले हफ्ते ही शादी सात मार्च को सिरोली निवासी विजय के साथ किया गया था। वह उत्तर प्रदेश टैक्नीकल यूनिट के माध्यम से सोरों स्वास्थ्य केंद्र पर पोषक सखी के रूप में तैनात थी। शादी के बाद वह विदा होकर वह मायके आ गई थी। मायके में किसी बात पर कहासुनी होने के बाद उसने जहर निगल लिया। हालत बिगड़ने पर उसेे अस्पताल ले जाया गया। दशा गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया मगर रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया। खबर पाकर पति समेत अन्य ससुरालीजन भी आ गए। ससुराल ले जाकर शव का अंतिम संस्कर किया गया। शादी के महज हफ्ते भर के भीतर राधा की आत्महत्या से रिश्तेदार भी सकते में हैं।
इसके अलावा ओमवती (23) पत्नी भगवान सिंह निवासी भरतपुर अमापुर ने घरेलू कलह के चलते जहर निगल लिया। उसकी हालत खराब हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया। कारण नहीं मालूम हो सका है।