फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   किसानों का हित न करने वाली सरकार हो सता से बाहर: जयंत

किसानों का हित न करने वाली सरकार हो सता से बाहर: जयंत

Mon, 12 Mar 2018 08:25 PM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 08:25 PM IST
विज्ञापन
किसानों का हित न करने वाली सरकार हो सता से बाहर: जयंत
रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी। - फोटो : अमर उजाला
नौहझील (मथुरा)। रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के लिए भले ही कोई लाभकारी योजना लाई या नहीं, लेकिन पर्यटकों को विदेश जाने के लिए सब्सिडी देकर उड़ान योजना जरूर ले आई है। हाल ही में प्रधानमंत्री ने आसाम के पर्यटकों को विदेश जाने के लिए 300 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी है। जबकि बर्बाद किसानों को फूटी कौड़ी देने का कलेजा राज्य और केंद्र सरकार में नहीं। उन्होंने कहा कि किसान हित न करने वाली सरकार को सत्ता से बाहर कर देना चाहिए।
विज्ञापन
नौहझील के मोरकी इंटर कालेज के मैदान पर रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि आज राजनीति का स्तर इस हद तक गिर गया है कि खुद मुख्यमंत्री त्योहारों के नाम पर सरकार का खजाना खाली कर रहे हैं, जबकि किसान मजदूर के हितों की बात कोई नहीं कर रहा। किसानों को अपने हक के लिए एकजुट होना होगा। सरकारें किसानों के हितों की रक्षा नहीं कर सकतीं तो उनको सत्ता से बाहर कर देना चाहिए। जल्द ही ओलावृष्टि से बर्बाद हुए किसानों को मुआवजा नहीं मिला तो रालोद सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन
इस दौरान पांच सूत्रीय मांगपत्र एसडीएम वरुण कुमार पांडेय को सौंपा गया। रालोद नेता डा. अनिल चौधरी, जिलाध्यक्ष कुंवर नरेंद्र सिंह, महानगर संयोजक ताराचंद गोस्वामी, योगेश नौहवार, राजेंद्र सिकरवार, रामवीर भरंगर, रविंद्र नरवार, मालती चौधरी, मुकेश पहलवान, रामरसपाल पौनियां, यदुवीर सिसौदिया, सतेंद्र प्रधान, बिजेंद्र प्रधान उपस्थित रहे। अध्यक्षता बदन सिंह ने की। रालोद की किसान आक्रोश पंचायत में सपा यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष सौरभ चौधरी, ओमवीर नौहवार, राजकुमार चौधरी, रोशन सिंह, सुशील चौधरी भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रालोद उपाध्यक्ष के सामने भिड़े कार्यकर्ता नौहझील। रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के सामने ही संचालन को लेकर जयपाल प्रधान और पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवराज सिंह भिड़ गए। रालोद उपाध्यक्ष के इशारे के बाद आखिरकार जयपाल सिंह को ही संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed