{"_id":"5aa53a9e4f1c1bbf088b4996","slug":"31520777886-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ में उतरा करंट, दो छात्राएं झुलसीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ में उतरा करंट, दो छात्राएं झुलसीं
Updated Sun, 11 Mar 2018 08:11 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांट (मथुरा)। मांट के गांव भद्रवन के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में लगे पेड़ में आए करंट से दो छात्राएं झुलस गईं। दोनों छात्राएं स्कूल के मैदान में खेलते हुए पेड़ से टच हो गईं। स्कूल के ऊपर से गुजर रहा हाईटेंशन लाइन का तार पेड़ से टच हो रहा था। आनन-फानन में छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना मांट के गांव भद्रवन के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में ऋषिपाल की बेटी पायल (12) और रामनगला की गिर्राज सिंह की बेटी नेहा (12) कक्षा आठ में पढ़ती हैं। शनिवार की सुबह दोनों छात्राएं स्कूल के मैदान में खेलते-खेलते पेड़ से टकरा र्गइं। पेड़ में आ रहे करंट से दोनों छात्राएं झुलस गईं। आसपास के ग्रामीण भी स्कूल में आ गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया।
वहीं पेड़ से टच हो रही हाईटेंशन लाइन की सप्लाई को बंद करवाया गया।
जनपद में अनेक प्राथमिक विद्यालय ऐसे हैं, जिनके ऊपर से हाईटेंशन की लाइन गुजर रही है। कई बार इन विद्यालयों के शिक्षकों और ग्रामीणों ने बच्चों की सुरक्षा के लिए हाईटेंशन लाइन हटाने की विद्युत निगम से गुजारिश की है। पर आजतक इन स्कूलों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन को नहीं हटाया गया।