{"_id":"5a8320e74f1c1b5e6e8b50af","slug":"31518543079-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में दो की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में दो की मौत, तीन घायल
Updated Tue, 13 Feb 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
मौके की एक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। कासगंज रोड पीएसी बटालियन समीप ट्रक ने बाइक में टक्कर मारते हुए सड़क किनारे खड़े तीन छात्रों और एक महिला को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार शिक्षक और सड़क किनारे खड़े छात्रों में से एक की मौत हो गई। वहीं महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायल से दो छात्रों को चिकित्सकों ने गंभीर बता आगरा रेफर कर दिया।
थाना मिरहची क्षेत्र के गांव अमृतपुर निवासी राजीव (16) पुत्र सुभाष और विकास पुत्र रघुनाथ, सुरजीत पुत्र मायाप्रकाश हाईस्कूल के छात्र है। मंगलवार को हाईस्कूल परीक्षा देने के लिए तीनों छात्र पीएसी बटालियन समीप सड़क किनारे खड़े थे। इनके साथ ही शृंगार नगर निवासी नीतू पत्नी हंसराज वाहन का इंतजार कर रही थी। तभी तेज गति से जा रहे ट्रक ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मारते हुए सड़क किनारे खड़े छात्रों और महिला को रौंद दिया।
हादसे में बाइक सवार शिक्षक सुनील (28) पुत्र राधेश्याम निवासी अवंती बाई नगर और नीतू पत्नी हंसराज निवासी शृंगार नगर और तीनों छात्र घायल हो गए। घटना को देख मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने शिक्षक सुनील और छात्र राजीव को मृत घोषित कर दिया। वहीं विकास और सुरजीत को डाक्टरों ने आगरा रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंचे शिक्षक के परिवारीजनों ने बताया कि मृतक कासगंज के महावर स्थित कालेज में शिक्षक था। वहीं उसके पिता राधेश्याम कासगंज में पुलिस कर्मी है।
विज्ञापन
---------
बुझ गया इकलौता चिराग
एटा। ट्रक चालक की लापरवाही के चलते परिवार का इकलौता चिराग बुझ गया। हादसे में राजीव की मौत के बाद परिवार पूरी तरह से टूट गया है। इकलौते बेटे को हादसे में खोने के बाद पिता सुभाष का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। परिवारीजनों ने बताया कि राजीव के दो बहनें हैं।
सड़क हादसों में सात लोग घायल
एटा। अलग-अलग जगहों पर हुई मार्ग दुघर्टनाओं में सात लोग घायल हो गए। हादसों में शैलेंद्र पुत्र खेतपाल निवासी एमपी नगर, यतेंद्र पुत्र ओमप्रकाश निवासी सींय बागवाला श्यामसुंदर पुत्र नौबत सिंह निवासी कुल्ला हबीपुर, जयपाल पुत्र जयसिंह निवासी दौरासी सकीट, चंद्रपाल पुत्र रामेश्वर निवासी शांति नगर, जानू पुत्र भूप सिंह निवासी चाेंचा वनगांव, भानु प्रताप पुत्र जयपाल निवासी ककरावली थाना पिलुआ नगला केवल घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।