{"_id":"5a79c1a44f1c1b1d368b8ee6","slug":"31517928868-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिक ने घर में खुद को गोली मारी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिक ने घर में खुद को गोली मारी, मौत
Updated Tue, 06 Feb 2018 08:40 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। सैन्य क्षेत्र में प्रथक परिवार आवास कालोनी में पत्नी और डेढ़ साल के बेटे के साथ रह रहे एक सैनिक ने पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सैनिक महाराष्ट्र का रहने वाला था। महाराष्ट्र के थाना जलगांव के गांव इंडौल निवासी 34 वर्षीय सैनिक गणेश पाटिल सेना की वन कोर की सिगनल रेजीमेंट में सिगनल मैन था। वह 15 साल पहले सेना में भर्ती हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सवा दो साल से वह मथुरा में तैनात थे। उसे टैंक चौराहा के निकट डिफेंस सिनेमा के पीछे बने प्रथक परिवार आवास में क्वार्टर नंबर 158 रहने को मिला था। क्वार्टर में वह पत्नी और डेढ़ साल के बेटे के साथ रहते थे। सोमवार की रात 11 बजे सैनिक ने इसी क्वार्टर में निजी पिस्टल से अपनी कनपटी पर गोली मार ली। जिससे थोड़ी ही देर में उनकी मौत हो गई।
पत्नी की सूचना पर मिलिट्री पुलिस और सेना के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सूत्रों के अनुसार गणेश महाराष्ट्र के पास महू के लिए पोस्टिंग मांग रहे थे। सैन्य अफसर उसे वहां पोस्टिंग नहीं दे रहे थे। इसके चलते वह तनाव में रहता थे। सूचना पर सदर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव का पोस्टमार्टम कराया है। गणेश के साथी सैनिकों ने बताया कि गणेश के परिवारीजनों को सूचना दे दी गई है। प्रभारी निरीक्षक सदर बाजार संतोेष त्यागी ने बताया कि कनपटी से सटाकर गोली मारी गई है। मामला आत्महत्या का है।
विज्ञापन
विज्ञापन