फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   शिकायत निस्तारण में लापरवाही पर बीडीओ को नोटिस

शिकायत निस्तारण में लापरवाही पर बीडीओ को नोटिस

Tue, 16 Jan 2018 11:33 PM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
शिकायत निस्तारण में लापरवाही पर बीडीओ को नोटिस
समाध्‍ाान ‌िददिवस - फोटो : अमर उजाला
टूंडला।
विज्ञापन

मंगलवार को टूंडला तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में प्रमुख सचिव जितेन्द्र कुमार ने फरियादियों की शिकायतें सुनी। अवैध कब्जे, बिजली व पेंशन की शिकायतें आईं। शिकायतों में लापरवाही करने पर बीडीओ टूंडला व फिरोजाबाद से जबाव-तलब किया।
तहसील पहुंचे प्रमुख सचिव जितेन्द्र कुमार का डीएम नेहा शर्मा ने बुके भेंटकर स्वागत किया। पहले समाधान दिवसों में दर्ज शिकायत का समय से निस्तारण न करने पर टूंडला के खंड विकास अधिकारी डॉ. नीरज गर्ग व फिरोजाबाद के खंड विकास अध्धिकारी से स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन


संपूर्ण समाध्धान दिवस में 164 शिकायतें दर्ज की गई। इनमें से 12 का निस्तारण कराया गया। शिविर में 46 विकलांगों को प्रमाण्ण पत्र जारी किए। एसएसपी डॉ. मनोज कुमार, सीडीओ अशोक कुमार, सीएमओ एसके दीक्षित, एसडीएम डॉ. सुरेश कुमार, तहसीलदार राजेश वर्मा, ईओ विमलापति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद की चंद्रवती ने कोल्ड स्टोर मालिक बलवीर जैन, ओमप्रकाश जैन पर चकरोड और गूल पर जबरन कब्जा करने की शिकायत की। नगला रामकिशन निवासी विमल किशोर ने समाज कल्याण विभाग की मिलीभगत से ओशीन आईटीआई के कागजों में चलने की शिकायत की। गांव मदावली निवासी अजयपाल ने पुत्रवधु की केरोसिन डालकर हत्या करने वाले आरोपियों को पुलिस पर बचाने का आरोप लगाया। गांव सलेमपुर निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपियों के जान से मारने की धमकी देने के मामले में सुरक्षा की गुहार लगाई है।


सारथी रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
फिरोजाबाद। स्वास्थ्य सुविधाओं का प्रचार प्रसार करने के लिए सारथी रथ गांव-गांव भ्रमण करेगा। प्रमुख सचिव जितेंद्र कुमार ने सीएमओ दफ्तर दबरई से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीएमओ डा. एसके दीक्षित ने कहा कि सारथी वाहन का प्लान तैयार किया है। यह शहर के विभिन्न क्षेत्रों मे भ्रमण करेगा। एसीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव, डॉ. प्रताप सिंह, डीपीएम सरजू खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed