फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   कार्तिक नियम सेवा महोत्सव आज से

कार्तिक नियम सेवा महोत्सव आज से

Sat, 30 Sep 2017 08:10 PM IST
Updated Sat, 30 Sep 2017 08:10 PM IST
विज्ञापन
कार्तिक नियम सेवा महोत्सव  आज से
आरती - फोटो : demo
वृंदावन (मथुरा)। नगर के प्राचीन सप्तदेवालयों और अन्य मंदिरों में कार्तिक मास नियम सेवा की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। एक अक्तूबर से शुरू होने वाले महोत्सव से पूर्व ही सैकड़ों विदेशी भक्तों ने आश्रमों एवं मंदिरों मेें डेरा डाल दिया है। कार्तिक (दामोदर मास) को लेकर नगर सप्तदेवालयों में प्रभु की विशेष पूजा अर्चना व कार्तिक नियम सेवा की प्राचीन परंपरा को ध्यान में रखते हुए तैयारी जोरों पर है। ठाकुर राधा दामोदर मंदिर के सेवायत कृष्ण बलराम गोस्वामी ने बताया कि दामोदर मास को भगवान विष्णु की आराधना के साथ प्रभु सेवा का सर्वोत्तम समय माना गया है। इस कारण दामोदर मास में मंदिरों में प्रभु दर्शन को बड़ी संख्या में देशी ओर विदेशी भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। प्रभु कृष्ण के अनन्य भक्त भी इस माह में अपने आराध्य को प्राप्त करने को नियम सेवा करते हैं। इस नियम सेवा में प्रमुख रूप से यमुना स्नान, मंगला दर्शन और वृंदावन की पंचकोसीय परिक्रमा का विशेष महत्व है। कनिका प्रसाद गोस्वामी ने बताया कि 34 दिवसीय राधादामोदर कार्तिक नियम सेवा महोत्सव एक अक्तूबर से चार नवंबर तक चलेगा। इसमें 20 नवंबर को अन्नकूट छप्पन भोग, 31 अक्तूबर को तुलसी शालिग्राम विवाह और कार्तिक पूर्णिमा पर रासरासेश्वर के दर्शन शाम को होंगे। शरद पूर्णिमा के दर्शन चार नवंबर को होंगे। प्रतिदिन मंगला आरती प्रात: 4:15 बजे, संध्या आरती छह बजे और शयन आरती रात्रि 9:45 बजे होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed