{"_id":"59bffc064f1c1b21688b5428","slug":"31505754118-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी से 23 हजार रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारी से 23 हजार रुपये लूटे
Updated Mon, 18 Sep 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। पटियाली के दरियवागंज क्षेत्र में एक कारोबारी को बोलेरो में यात्रा करना महंगा पड़ गया। बोलेरो सवार बदमाशों ने कारोबारी को अगवा करके 23 हजार रुपये की नकदी लूट ली। बदमाश कारोबारी को सुनसान इलाके में छोड़कर भाग गए। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।
कारोबारी भूपेद्र सिंघल निवासी गली बोहरान कासगंज तकादा करने के लिए दरियावगज क्षेत्र में गए हुए थे। तकादा करने के बाद वे वापस आने के लिए खड़े होकर वाहन का ंइंतजार कर रहे थे।
तभी एक बोलेरो गाड़ी के चालक ने पटियाली के लिए आवाज लगाई। घर आने की जल्दी में वे उसमें बैठ गए। अनजान गाड़ी में बैठने की गलती उनको भारी पड़ गई। गाड़ी में सवार बदमाश उनको पटियाली न लाकर सुनसान इलाके में ले गए।
विज्ञापन
जहां तमंचे के बल पर उनके पास मौजूद लगभग 23 हजार रुपये की नकदी लूट ली। बदमाशों ने उनका मोबाइल भी लूट लिया। इसके बाद बदमाश उनको गाड़ी से उतार कर भाग गए। जाते समय बदमाशों ने धमकी भी दी। वे जैसे तैसे कर पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस को मामले की जानकारी दी। मामले की तहरीर भी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।