{"_id":"59b002b04f1c1bfd7f8b45f0","slug":"31504707248-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना का जलस्तर बढ़ा, लोगों की बढ़ी धड़कनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना का जलस्तर बढ़ा, लोगों की बढ़ी धड़कनें
Updated Thu, 07 Sep 2017 01:52 PM IST
विज्ञापन
यमुना का जलस्तर बढ़ा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। वृंदावन में मंगलवार की शाम से यमुना का जलस्तर एक बार फिर तेज हो गया। यमुना के बढ़े जलस्तर से बुधवार को केशीघाट से गुजर रहा परिक्रमा मार्ग भी बाधित हो गया है। वहीं यमुना किनारे बसी कई कालोनियों में भी यमुना का पानी घुस गया। यमुना का जलस्तर बढ़ने से किनारे बसे लोगों में हड़कंप है।
यमुना ने निचली कालोनी जैसे पक्के पुल के पास बनी कालोनी, दुर्गापुरम, पानीघाट, यमुना विहार, श्याम कुटी, राजपुर खादर आदि कालोनी का रुख कर लिया है। कालोनी में पानी घुसने से लोगों में दहशत है। किनारे बसे दर्जनों परिवार पलायन करने लगे हैं। इधर, सूरजघाट, वराहघाट आदि घाटों के किनारे रहने वाले लोगों में भी भय है। लोग यमुना के बढ़ते जलस्तर पर निगाह रखे हुए हैं। अगर जलस्तर और बढ़ता है तो दर्जनों परिवारों को घर खाली करने पड़ सकते हैं।