{"_id":"59b002a74f1c1be87f8b45ad","slug":"31504707239-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सरकारी अस्पताल में खुलेगा योग क्लीनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सरकारी अस्पताल में खुलेगा योग क्लीनिक
Updated Thu, 07 Sep 2017 01:53 PM IST
विज्ञापन
yog
- फोटो : demo
मथुरा। अब जल्द ही सरकारी अस्पताल में योग पद्धति से उपचार शुरूहोगा। आयुर्वेद के तहत अस्पताल खोलने के लिए भवन तलाशा जा रहा है। भवन मिलते ही चिकित्सक की तैनाती कर दी जाएगी।
आयुष चिकित्सा में योग के द्वारा उपचार का लाभ लोगों को मिले इसके लिए कवायद शुरू हो गई है। सभी जनपदों में योग क्लीनिक बनाने के लिए भवन की तलाश शुरू हो गई है। मथुरा में भी तलाश की जा रही है। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी विमल कुमार ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से इसके लिए भवन उपलब्ध कराने को कहा है। इस पर नगर पालिका के अस्पताल के भवन को विकल्प के रूप में देखा जा रहा है।
कंट्रोल रूम प्रभारी डा. प्रवीन भारती ने बताया भवन के लिए पत्र आया था इसके लिए सदर स्थित नगर निगम के अस्पताल में एक हॉल खाली है। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी को वहीं पर शिफ्ट करने का सुझाव दिया गया है।