फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   गोचारण और गोशालाओं से हटाए जाएंगे कब्जे

गोचारण और गोशालाओं से हटाए जाएंगे कब्जे

Mon, 21 Aug 2017 12:11 AM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
गोचारण और गोशालाओं से हटाए जाएंगे कब्जे
उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव को गोमाता की प्र‌तिमा भेंट करते। - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन (मथुरा)। उत्तर प्रदेश में गोचारण भूमि और गोशालाओं पर पूर्व में हुए कब्जों को हटाने के लिए योगी सरकार कड़ी कार्यवाही कर रही है। यह बात उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने रविवार को पंचायती गोशाला में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि देश में गो संवर्धन और संरक्षण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी गंभीर हैं। उन्हाेंने बताया कि योगी सरकार ने गोचारण भूमि और गोशालाओं पर हुए अवैध कब्जों को हटाना शुरू कर दिया है। कानपुर व झांसी में इसको लेकर जिला प्रशासन ने काम भी किया है।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने गोकशी को रोकने के लिए अवैध कट्टीघरों को भी ताला लगा दिया। जिसके बाद से गोकशी की घटनाओं में कमी आई है। वहीं प्रदेश की पुलिस को गो तस्करों के खिलाफ अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं। गोरक्षकों पर होने वाले हमलों पर उन्होंने कहा कि गोरक्षा जैसा सेवाभावी कार्य कर रहे लोगों के प्रति सरकार संवेदनशील होने के साथ उनकी सुरक्षा पर भी गंभीर है। इस अवसर पर उन्होंने पंचायती गोशाला में विधिवत गो पूजन किया। आयोग के पूर्व सदस्य एवं पंचायती गोशाला के सचिव राधाकृष्ण पाठक, चंपालाल भुवालका और डा. सुरेश द्विवेदी ने उन्हें गोमाता की प्रतिमा भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed