फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   महंगे शौक और अरबपति की चाह संजीव को ले डूबी

महंगे शौक और अरबपति की चाह संजीव को ले डूबी

Wed, 02 Aug 2017 11:47 PM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
महंगे शौक और अरबपति की चाह संजीव को ले डूबी
संजीव गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद। महंगे शौक अरबपति बनने की चाहत संजीव को ले डूबी। छोटे मकान से बड़ी कोठी तक के सफर में संजीव ने शार्टकट रास्ता बीसी का चुना। छोटे से चूड़ी गोदाम से व्यापार शुरू करने वाला संजीव बीसी के खेल में कदम रखते ही रातों रात करोड़पति बन गया। इसके बाद खुद के अपहरण में उसे और उसकी पत्नी, साले और भतीजा को जेल तक जाना पड़ गया।
विज्ञापन


छह भाइयों के बीच संजीव तीसरे नंबर का है। पिता शांतिस्वरूप गुप्ता चूड़ी कारोबारी थे। गली बोहरान स्थित पीपल वाली गली में उनका चूड़ी का गोदाम था। यहां पर सोने के हिल्ल की चूड़ी का काम हुआ करता था। अन्य भाइयों के साथ संजीव गुप्ता भी पिता के साथ कारोबार में हाथ बंटाते थे। शादी के बाद सभी लोगों ने अपने कारोबार अलग-अलग कर लिए थे। विनोद गुप्ता उर्फ पप्पू गुप्ता और बंटू गुप्ता पिता शांतिस्वरूप गुप्ता के साथ ही चूड़ी का कारोबार करते हैं। वहीं, संजीव गुप्ता ने चूड़ी का कारोबार छोड़कर अन्य कारोबारों में रुचि लेना शुरू कर दिया था। वहीं, कुलदीप, अभिषेक और सचिन ने भी अलग से कारोबार शुरू कर दिए। संजीव ने बीसी का धंधा शुरू कर दिया था।
विज्ञापन


पहले एक लाख से पांच लाख तक डालता था बीसी
पहले एक लाख से लेकर पांच लाख तक की बीसी डाला करता था। इसमें शहर के कई चूड़ी कारोबारियों ने हिस्सा लिया। उस वक्त संजीव गुप्ता पत्नी सारिका गुप्ता के साथ नई बस्ती स्थित जैन मंदिर के समीप बने मकान में ही निवास करता था। बाद में संजीव का उद्योगपतियों के बीच बैठना शुरू हो गया। लेनदेन ठीक होने के कारण उद्योगपतियों ने भी बीसी में भाग लेने लगे। अब यह धंधा लाखों से करोड़ों रुपयों में पहुंच गया। बीसी और अन्य कारोबारों से संजीव को जो आय हुई। इसके बाद वह करोड़ों की संपत्ति का मालिक बनने के साथ ही कर्जदार भी बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed