{"_id":"61e1a1baeb76de1829538100","slug":"302-new-cases-of-covid-19-reported-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में कोरोना: लगातार पांचवें दिन 300 ज्यादा नए संक्रमित, सक्रिय मरीजों की संख्या 2000 के करीब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में कोरोना: लगातार पांचवें दिन 300 ज्यादा नए संक्रमित, सक्रिय मरीजों की संख्या 2000 के करीब
Fri, 14 Jan 2022 09:45 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 14 Jan 2022 09:45 PM IST
सार
मथुरा में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 1980 हो गई है। । बीते चार दिन में ही एक हजार से ज्यादा लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
कोरोना जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थम नहीं रही है। पांच दिन से लगातार संक्रमितों का आंकड़ा तीन सौ के पार हो रहा है। अधिकारी हैं कि सिर्फ सैंपलिंग तक अपनी जिम्मेदारी मानकर ड्यूटी निभा रहे हैं। बीते कुछ दिनों में ही जनपद में एक्टिव केस का आंकड़ा दो हजार के पास पहुंच गया है। बीते चार दिन में ही एक हजार पॉजिटिव केस सामने आए हैं। शुक्रवार को 302 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
हर दिन कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। कोरोना की तीसरी लहर में शुक्रवार को 302 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार संक्रमितों में पुलिसकर्मी, प्रशासनिक कर्मचारी, न्यायिक अधिकारी- कर्मचारियों के अलावा बैंककर्मी और सेना से जुड़े लोग भी शामिल हैं। इसके साथ ही मथुरा शहर के अलावा वृंदावन में सर्वाधिक केस मिले हैं।
विज्ञापन
इन इलाकों में भी बढ़ रहे मरीज
छाता, फरह, गोवर्धन, राया, नौहझील, मांट, सुरीर, चौमुहां, कोसीकलां, गोवर्धन और बलदेव क्षेत्र में में लगातार संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। कोविड प्रभारी डॉ. भूदेव सिंह ने बताया कि शुक्रवार को चार हजार से अधिक लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे। उन्होंने बताया कि जो लोग संक्रमित मिल रहे हैं, उन्हें होम आईसोलेशन में रखा जा रहा है। अभी अस्पताल में भर्ती करने जैसी स्थिति नहीं बनी है।
विज्ञापन
नए पॉजिटिव केस- 302
24 घंटे में स्वस्थ हुए- 41
कुल ठीक हुए मरीज - 20014
जनपद से बाहर स्थानांतरित केस - 0
एक्टिव केस - 1980