फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   3000 population struggling with waterlogging for 4 years in Mohalla Chowk

Agra News: मोहल्ला चौक में 4 वर्षों से जलभराव से जूझ रही 3000 की आबादी

Tue, 04 Jul 2023 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 04 Jul 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
3000 population struggling with waterlogging for 4 years in Mohalla Chowk
पटियाली। मोहल्ला चौक गंजडुंडवारा मार्ग स्थित मुख्य सड़क पर 4 वर्षों से जलभराव की समस्या से 3000 की आबादी जूझ रही है। गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं होने से जलभराव रहता है। संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय निवासियों ने समस्या के निदान किए जाने की मांग पंचायत प्रशासन से की है।
विज्ञापन


मोहल्ला चौक की नालियों के गंदे पानी की निकासी नहीं होने से सड़क पर भरा रहता है। लोगों को मजबूरन गंदे पानी से होकर ही गुजरना होता है। हर समय जलभराव रहने से लोग खासे परेशान हैं। जलभराव के कारण पानी में कीड़े-मकोड़े, मच्छर के पनपने की आशंका बनी हुई है। ऐसे में संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका बनी हुई है। देवी पाटलावती मंदिर, गंगादेवी मंदिर को भक्त इसी रास्ते से जाते हैं। गंदे पानी से होकर गुजरने पर उन्हें दिक्कतें होती हैं। स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं को भी खासी परेशानी होती हैं। कई बार बच्चे फिसलकर गिर जाते हैं और चोटिल हो जाते हैं।
विज्ञापन


सड़क को ऊंचा कर नालियों को बनवाया जाए। जिससे जलभराव की समस्या का निदान हो सके। नगर पंचायत अध्यक्ष से समस्या के निस्तारण की मांग करने वालों में महाराज सिंह बहोरन, सतेंद्र, न्याज मोहम्मद, रक्षपाल आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed