फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   300 road pits to be filled with five crore rupees

पांच करोड़ रुपये से भरे जाएंगे 300 सड़कों के जख्म, पीडब्ल्यूडी को मिली पहली किश्त

Fri, 10 Sep 2021 11:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
300 road pits to be filled with five crore rupees
कासगंज के अमांपुर-सिढ़पुरा मार्ग पर हुए गड्ढे - फोटो : KASGANJ
कासगंज। बारिश के मौसम में जख्मी हुईं जिले की सड़कों को मरहम लगाने की तैयारी की गई है। पांच करोड़ रुपये से तीन सौ से अधिक सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाएगा। इसके लिए शासन को लोक निर्माण विभाग ने प्रस्ताव भेजा। जिस पर शासन ने हरी झंडी देते हुए प्रथम किश्त के रूप में 27 लाख रुपये दे दिए हैं। लोक निर्माण विभाग जल्द ही काम शुरू कराएगा।
विज्ञापन

जिले में तमाम सड़कें जर्जर हाल में हैं। बारिश के मौसम में तो उनकी स्थिति और भी खराब हो गई। पहले से ही टूटी उखड़ी पड़ी सड़कें बारिश में गड्ढों में तब्दील हो गईं। सड़कों पर इन गड्ढों में हादसे होने लगे, लेकिन बारिश के मौसम में लोक निर्माण विभाग मरम्मत का काम भी नहीं कर सकता था। सिर्फ इतना जरूर रहा कि विभाग ने सड़कों के जख्मों को भरने के लिए सर्वे कराया और प्रस्ताव शासन को भेज दिया। जिले में 300 से अधिक सड़कें गड्ढायुक्त बताई गईं। जिनमें आंशिक लागत से मरम्मत के काम की संस्तुति शासन से की। लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से इन सड़कों के जख्मों को भरने का प्रस्ताव शासन को भेजा।
विज्ञापन

शासन ने इस प्रस्ताव पर गंभीरता दिखाते हुए स्वीकृति दे दी, लेकिन धनराशि फिलहाल 27 लाख रुपये ही दी है। जिससे सड़कों पर मरम्मत का काम शुरू हो सके। हालांकि अभी बारिश के चलते काम शुरू नहीं हो पाया है, लेकिन लोक निर्माण विभाग ने दावा किया है कि जल्द ही काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों खंडों को सौंपी गई है जिम्मेदारी
कासगंज जिले में लोक निर्माण विभाग के दो खंड हैं। एक कासगंज दूसरा पटियाली। दोनों ही खंडों से अलग अलग प्रस्ताव भेजे गए। शासन ने दोनों खंडों में काम के लिए संबंधित अधिशासी अभियंताओं को जिम्मेदारी सौंपी है।
आंकड़े की नजर से
- 316 किलोमीटर कासगंज खंड में सड़कों की होगी मरम्मत।
- 213 किलोमीटर पटियाली खंड में होगा मरम्मत का काम।
बारिश जैसे ही कम हो जाएगी तो मरम्मत का काम शुरू कराया जाएगा। शासन को भेजे गए प्रस्ताव में से 27 लाख रुपये मिल चुके हैं। सड़कों को गड्ढा मुक्त कराना है। - सुधीर कुमार अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी कासगंज खंड

पटियाली खंड में काम के लिए प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं। अभी धनराशि नहीं मिली है। जैसे ही धनराशि मिल जाएगी तो इसी माह के अंतिम सप्ताह में काम शुरू कराया जाएगा। -नंद किशोर, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी पटियाली खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed