{"_id":"6704222eb29cd3d2bf03b370","slug":"30-child-scientists-selected-for-national-level-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-122052-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: 30 बाल र्वैज्ञानिक राष्ट्रीय स्तर के लिएचयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: 30 बाल र्वैज्ञानिक राष्ट्रीय स्तर के लिएचयनित
Mon, 07 Oct 2024 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 07 Oct 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। श्री सूरज प्रसाद डागा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय क्षेत्रीय विज्ञान मेले के दौरान हुई विभिन्न स्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 30 र्वैज्ञानिकों को राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित कर लिया गया। इनमें कासगंज की सुहानी राघव भी शामिल हैं। मेले के दौरान अपने-अपने वर्ग में क्रमश: प्रथम, द्वितीय व ततृीय स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार भी प्रदान किए गए।प्रतियोगिता के शिशु वर्ग में कचरा प्रबंधन में दीक्षा यादव मेरठ, जल संरक्षण में गिशिका मेरठ, नवाचार में कृष्णा वार्ष्णेय अलीगढ़, यातायात के साधन में अब्दुल सैयद साहिबाबाद, सरल मशीन में अतुल्य प्रताप मेरठ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बाल वर्ग में संवेदकों पर क्षितिज चौधरी रुड़की, नवाचार में अर्पित कुमार नोएडा, तंतु एवं वस्तु में कियारा चौधरी साहिबाबाद, गति पर आधारित में सुहानी राघव कासगंज, कृषि तकनीक में नैनी विश्नोई मेरठ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। किशोर वर्ग में वायु प्रदूषण में शिवा नैनीताल, संवेदकों पर आधारित में रवि कुमार बल्देव मथुरा, नवीकरणीय ऊर्जा में रजत कुमार नोएडा, जैव प्रक्रम में अनन्य अग्रवाल नैनीताल, नवाचारित में परीक्षित उपाध्याय कमला नगर आगरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। तरुण वर्ग में नैनो तकनीक में गौरव कुमार मेरठ, नवाचारित में शानू कुमार नोएडा, विद्युत रसायन में हिरलपी तायक नोएडा, विद्युत चुंबकीय प्रेरण में ओम नोएडा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विज्ञान प्रयोगात्मक तरुण वर्ग भौतिक में मोहित ऐरी कुसुम खेड़ा, रसायन विज्ञान में विशेष पाल एटा, जीव विज्ञान में दिव्यांशु चौहान कमला नगर आगरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। किशोर वर्ग में दीपांश चौहान बिजनौर, बाल वर्ग में तनिश बाबू बरेली, शिशु वर्ग में चेतन नागर साहिबाबाद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पत्र वाचन में शिशु वर्ग में दिव्यांशी पवार गाजियाबाद ने, बाल वर्ग में अनन्या त्यागी रुड़की, किशोर वर्ग में आशी शर्मा गाजियाबाद, तरुण वर्ग में प्रतिभा जोशी हल्दवानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन