फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   3 hours electricity problem

सुबह तीन घंटे बिजली कटौती, त्योहार पर बिगड़ी दिनचर्या

Mon, 25 Oct 2021 02:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
3 hours electricity problem
आगरा। त्योहार पर सुबह तीन घंटे की बिजली कटौती से लोगों की दिनचर्या बिगड़ गई। सुबह 7 से 10 बजे तक ताजगंज, दयालबाग और फाउड्री नगर तीनों 132 उपकेंद्र बंद रहे। जिससे 24 फीडरों से पोषित इलाकों में 1.75 लाख से अधिक घरों में सुबह पानी नहीं मिला। 10 बजे आपूर्ति सुचारू हुई तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

ताजगंज, पुरानी मंडी, बसई, फतेहाबाद व ताज रोड, बिजलीघर, जीवनी मंडी, बेलनगंज, वाटरवर्क्स, दयालबाग, कमला नगर, सुल्तानगंज पुलिया, बल्केश्वर, रामबाग, ट्रांसयमुना, कालिंदी विहार, फाउंड्री नगर, टेढ़ी बगिया, नंदलाल पुर, उजरई क्षेत्र में रविवार सुबह तीन घंटे बिजली कटौती की गई। 400 केवी पीलीपोखर उपकेंद्र के अधिशासी अभियंता रजनीश गुप्ता का कहना है कि सुबह 9.50 बजे आपूर्ति दोबारा चालू कर दी गई थी। दीपावली के मद्देनजर विद्युत लाइनों के जंपर व क्लैंप बदलने के लिए तीन घंटे का शटडाउन लिया गया था।
विज्ञापन

नहीं चले सबमर्सिबल पंप
रविवार सुबह करवा चौथ की तैयारियां भी बिजली कटौती से प्रभावित रहीं। सबमर्सिबल पंप नहीं चल सके। पानी किल्लत से साफ-सफाई से लेकर नहाने तक के लिए पानी नहीं मिला। कमला नगर निवासी सुनीता अग्रवाल, ताजगंज की ममता शर्मा और जीवनी मंडी निवासी रजनी अग्रवाल ने कहा त्योहार पर कटौती नहीं होनी चाहिए। करवा चौथ पर सुबह पानी व घरेलू कामों के लिए बिजली का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed