{"_id":"61ba2edb6dc3290e405e2597","slug":"29-lakh-bill-deposited-on-the-last-day-of-ots-scheme-mainpuri-news-agr5179173178","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओटीएस योजना के आखिरी दिन जमा हुआ 29 लाख का बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओटीएस योजना के आखिरी दिन जमा हुआ 29 लाख का बिल
विज्ञापन
मैनपुरी। विद्युत निगम द्वारा शुरू की गई एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के अंतिम दिन तीनों खंडों में उपभोक्ताओं ने 29 लाख रुपये का बिल जमा हुआ। योजना के समापन के बाद अब फिर एक बार विद्युत निगम द्वारा बकाया बिल वसूल करने के लिए अभियान शुरू किया जाएगा।
बकाया बिल पर सौ प्रतिशत अधिभार माफ करने के लिए विद्युत निगम ने ओटीएस योजना शुरू की थी। 15 दिसंबर को योजना का अंतिम दिन था। ऐसे में विद्युत निगम ने लोगों को अधिक से अधिक बिल जमा करने के लिए प्रेरित किया था। इसके चलते तीनों खंडों 1120 उपभोक्ताओं ने कुल 29 लाख रुपये का बकाया बिल जमा किया। प्रथम खंड में सौ उपभोक्ताओं ने, द्वितीय खंड में 450 उपभोक्ताओं ने और तृतीय खंड में 570 उपभोक्ताओं ने बिल जमा किया।
वहीं अब तक योजना में कुल 42395 उपभोक्ताओं ने 20.75 करोड़ रुपये का बिल जमा हुआ। इसमें उपभोक्ताओं को 4.70 करोड़ की छूट मिली। वहीं योजना समाप्त होने के बाद एक बार फिर विद्युत निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत बकाएदारों को विरुद्ध नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सभी उप खंड अधिकारी और अवर अभियंताओं को निर्देशित किया गया है।