फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   28 people in quarantine who get in contact with coronavirus positive

संक्रमित जमातियों के संपर्क में आए 28 लोग क्वारंटीन में, अन्य 27 के नमूने जांच को भेजे

Mon, 06 Apr 2020 01:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 06 Apr 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
28 people in quarantine who get in contact with coronavirus positive
क्वारंटीन सेंटर में जमाती - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में संक्रमित मिले चार जमातियों के संपर्क आए 28 लोगों को मदीना मुसाफिर खाना में क्वारंटीन किया गया है। जबकि संक्रमितों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। इनके संपर्क में आए अन्य लोगों को पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार ढूढ़ रही हैं। 
विज्ञापन


अलग-अलग जमातों से जुडे़ जिन 21 लोगों के नमूने शुक्रवार को भेजे गए थे, उनकी रिपोर्ट रविवार शाम तक स्वास्थ्य विभाग को नहीं मिली है। शनिवार रात तक 48 अन्य लोगों के नमूने जांच के लिए लखनऊ भेजे गए। 
विज्ञापन


दिल्ली से लौटे चार जमाती के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन सख्ती बरत रहा है। दिल्ली की एक अन्य जमात से जुडे़ 27 जमातियों को तीन मार्च को हुसैनी मोहल्ला में क्वारंटीन कर दिया गया। रविवार को इन सभी के नमूने जांच के लिए भेजे गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें कुछ लोगों में खांसी, जुकाम, सांस फूलना आदि की शिकायत है। सीएमओ डॉ. एसके दीक्षित ने बताया कि संदेह के आधार पर जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट आने तक इनको क्वारंटीन रखा जाएगा। इन सभी को शिकोहाबाद में क्वारंटीन किया गया है। 

निजी अस्पतालों ने की दस्ताने, सुरक्षा किट की मांग 

शहर के निजी अस्पतालों में भी कोरोना संदिग्धों को क्वारंटीन कर दिया गया है। किंतु इनको स्वास्थ्य विभाग द्वारा पीपीई किट (सुरक्षा किट) उपलब्ध नहीं कराई गई है। न ही स्वास्थ्य विभाग ने कोई कर्मचारी तैनात किया है।  

ऐसे में अस्पतालों को कोरोना संदिग्ध रखने में दिक्कतें आ रही हैं। एक निजी अस्पताल में कोरोना संदिग्ध मरीज भेजने के बाद से कुछ कर्मचारी नौकरी छोड़कर चले गए। 

कोरोना वार्ड के बाहर नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सामाजिक दूरी को आवश्यक बताया जा रहा है, लेकिन सुहागनगरी में इसके उल्लंघन करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो शनिवार की शाम का है। इसमें मुस्लिम समाज के लोग मेडिकल कॉलेज में कोरोना वार्ड के बाहर समूह बनाकर नमाज पढ़ रहे हैं।

सीएमओ डॉ. एसके दीक्षित ने बताया कि नमाज पढ़ने का मामला हमारे संज्ञान में नहीं है। लोगों से लगातार अपील की जा रही है कि सामजिक दूरी बनाए रखें। इससे कोरोना एक दूसरे में नहीं फैलेगा। लोगों को और जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed