फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   28 Anganwadi centers will get new building at a cost of 1.24 crore

1.24 करोड़ की लागत से 28 आंगनबाड़ी केंद्रों को मिलेगा नया भवन

Mon, 12 Jul 2021 10:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
28 Anganwadi centers will get new building at a cost of 1.24 crore
मैनपुरी। परिषदीय विद्यालयों के अतिरिक्त कक्ष में संचालित हो रहे 28 आंगनबाड़ी केंद्रों को नया भवन मिलेगा। शासन से इसकी स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इन केंद्रों का निर्माण मनरेगा, एकीकृत बाल विकास सेवा (आईसीडीएस) और पंचायत राज विभाग के सहयोग से किया जाएगा। निर्माण पर कुल 2.10 करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन

इस वित्तीय वर्ष में शासन ने जिले में 28 नए आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण को मंजूरी दी है। चार ब्लॉकों में इन का निर्माण कराया जाएगा। इन पर कुल दो करोड़ दस लाख 56 हजार की धनराशि खर्च होगी। एक भवन के निर्माण पर 7.52 लाख रुपये की लागत आएगी। मनरेगा द्वारा 4.46 लाख, पंचायती राज विभाग द्वारा 1.04 लाख और आईसीडीएस द्वारा दो लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने मनरेगा की धनराशि का 40 प्रतिशत प्रथम किस्त के रूप में जारी कर दिया है। उन्होंने जल्द आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण शुरू कराने के आदेश दिए। वहीं मनरेगा के तहत कार्य होने से मजदूरों को रोजगार मिलेगा। निर्माण के दौरान कोई भी कार्य मशीन से न कराने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरईडी और ग्राम पंचायत कराएंगी निर्माण
आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण के लिए अलग-अलग संस्थाओं को निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कुल 28 भवनों में से 14 भवनों का निर्माण जहां ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईडी) कराएगा तो वहीं अन्य 14 भवनों के निर्माण की जिम्मेदारी ग्राम पंचायतों को सौंपी गई है।

ब्लॉकवार कहां कितने बनेंगे भवन
ब्लॉक का नाम कितने बनेंगे भवन
-सुल्तानगंज 07
-बेवर 07
-घिरोर 07
-करहल 07
तीन विभागों के संयुक्त मद से 28 नए आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कराया जाएगा। जिलाधिकारी के आदेश से निर्माण कराने के लिए प्रथम किस्त जारी कर दी गई है। सभी कार्यदायी संस्थाओं को जल्द निर्माण कार्य पूरा कराने के आदेश दिए गए हैं।
-ईशा प्रिया, मुख्य विकास अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed