फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   26 crore rupees of 200 farmers got stuck in the mess of bank accounts

Agra News: बैंक खातों के फेर में फंस गए 200 किसानों के 26 करोड़ रुपये

Wed, 21 May 2025 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 21 May 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
26 crore rupees of 200 farmers got stuck in the mess of bank accounts
मैनपुरी। दिल्ली-कानपुर जीटी रोड हाईवे के मैनपुरी के 60 किलोमीटर के हिस्से में हुए चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित की गई जमीन के किसानों का अभी तक पूरा भुगतान नहीं हो रहा है। बैंक खातों के सत्यापन के फेर में 200 किसानों के 26 करोड़ रुपये फंसे हुए हैं। शासन का पोर्टल इनका डाटा नहीं ले रहा है।
विज्ञापन


नवीगंज से कुरावली बॉर्डर तक 60 किमी के दायरे में जीटी रोड हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य 2017 में हुआ था। इसके लिए 152.5885 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया गया था। 800 किसानों से यह जमीन ली गई थी। इसकी एवज में किसानों को मुआवजे का भुगतान होना था, जिन किसानों के बैंक खाते सत्यापित थे। उनको तो भुगतान हो गया। मगर, दिसंबर 2017 से अभी तक 200 किसानों को 26 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं हो सका है। हाल में शासन स्तर पर भी यह मामला उठा है। इसके बाद फिर से इसकी कवायद शुरू की गई है। मगर, अड़चन बैंक खातों के सत्यापन की आ रही है। दरअसल, कई बैंकों का विलय हो गया। इसका कारण खाता धारकों की बैंक शाखा और आईएफएससी कोड सहित बैंक का नाम भी बदल गया। अब खाताधारक खुद से ही इन खातों को सत्यापित कराकर प्रशासन को जमा कराएं तो किसानों का भुगतान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed