{"_id":"610309948ebc3e586c0af183","slug":"232-examination-centers-not-connected-to-control-room-notice-will-be-given-agra-news-agr501799889","type":"story","status":"publish","title_hn":"232 कॉलेज अभी तक कंट्रोल रूम से नहीं जुड़े, नोटिस जारी होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
232 कॉलेज अभी तक कंट्रोल रूम से नहीं जुड़े, नोटिस जारी होगा
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के कंट्रोल रूम से अभी तक 50 फीसदी परीक्षा केेंद्र भी नहीं जुड़ पाए हैं। इन केंद्रों की निगरानी नहीं हो पा रही है। कुल 369 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। महज 137 ही सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से कंट्रोल रूम से जुड़े हैं। 232 परीक्षा केंद्रों ने प्रक्रिया पूरी नहीं की है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से ऐसे केंद्रों को नोटिस जारी किया जाएगा।
विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं 24 जुलाई से शुरू हुई हैं। 27 जुलाई से अधिकतर केंद्रों पर परीक्षा हो रही है। शासन स्तर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार 100 फीसदी परीक्षा केंद्रों में सभी कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगे होने अनिवार्य है। सभी परीक्षा केंद्रों को विश्वविद्यालय और उच्च शिक्षा अधिकारी की ओर से बनाए गए कंट्रोल रूम से जोड़कर प्रत्येक पाली में उनकी निगरानी अनिवार्य की गई है। विश्वविद्यालय की ओर से खंदारी परिसर स्थित इंजीनियरिंग संस्थान और उच्च शिक्षा अधिकारी की ओर से सेंट जोंस कॉलेज में कंट्रोल रूम बनाया गया है।
विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से सभी परीक्षा केंद्रों को गूगल फॉर्म भी उपलब्ध कराया गया है। इसमें सीसीटीवी कैमरे को कंट्रोल रूम से जोड़ने के लिए आईपी एड्रेस और पासवर्ड आदि मांगा गया है। विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय का कहना है कि जो केंद्र अभी तक कंट्रोल रूम से नहीं जुड़े हैं, उनके संबंध में परीक्षा नियंत्रक को निर्देश दिया गया है कि वह कंट्रोल रूम से जानकारी करके केंद्रों को नोटिस जारी करें। उनसे जवाब तलब कर तत्काल केंद्रों को कंट्रोल रूम से जुड़वाएं।