फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   23 officers and 132 cadets from 17 friendly countries also visited the Taj

UP: ताज की खूबसूरती के दीवाने हुए 17 देशों के कैडेट, भारतीय संस्कृति ने मोहा मन

Mon, 20 Jan 2025 09:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 20 Jan 2025 09:29 AM IST
सार

ताज का दीदार करने के लिए 17 मित्र देशों के 23 अधिकारी और 132 कैडेट्स पहुंचे। वे ताज की खूबसूरती में खाए हुए नजर आए। इस दौरान उन्हें भारतीय संस्कृति से भी रूबरू कराया गया। 
 

विज्ञापन
23 officers and 132 cadets from 17 friendly countries also visited the Taj
कैडेट्स - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ताजमहल की सुंदरता को शब्दों में बयां नहीं कर सकते, यह अद्वितीय है। इसे देखकर हम रोमांचित हैं। यह कहना था इंडोनेशिया की वैला का, जो यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम (वाईईपी) के तहत ताज भ्रमण पर पहुंचीं। वैला के साथ 17 मित्र देशों के 23 अधिकारी और 132 कैडेट्स ने भी ताज का दीदार किया।
विज्ञापन


संस्कृति से हुए रूबरू
भारत देश के साथ अन्य देशों की संस्कृति से रूबरू होने के लिए विभिन्न देशों के युवा वाईईपी कार्यक्रम के तहत भारत यात्रा पर आए। 18 और 19 जनवरी को ग्रुप ने आगरा किला और ताजमहल का भ्रमण किया और यहां की संस्कृति से रूबरू हुए।
विज्ञापन


इन देशों के हैं कैडेट्स
1 यूपी वाहिनी एनसीसी के कार्यवाहक कमान अधिकारी कर्नल एस सुबीर कुमार ने बताया कि प्रतिनिधि मंडल में भूटान, कजाकिस्तान, किर्गिज गणराज्य, मालदीप, नेपाल, रूस, सिंगापुर, यूके, वियतनाम, फिजी, इंडोनेशिया, मलयेशिया, मॉरीशस, मंगोलिया मोजांबिक, सेशेल्स, युगांडा के 132 कैडेट व 23 अधिकारी तथा 35 भारतीय कैडेट्स शामिल हैं। गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने वाले भारतीय कैडेट्स भी शामिल रहे। जिसमें आगरा की डीईआई दयालबाग की कैडेट अंडर ऑफिसर कृति नौटियाल भी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
कर्नल पीके मिश्रा, सूबेदार मेजर बलदेव सिंह, सूबेदार नरेंद्र कुमार, सूबेदार होशियार सिंह, कृष्णा, ओम बहादुर, विक्रमजीत, हवलदार रघुवीर, दिलीप, हुकुम आदि उपस्थित रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed