फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   23 deaths due to fever in two months

यहां दो महीने में 23 की हो चुकी है बुखार से मौत !

Thu, 30 Aug 2018 06:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी Updated Thu, 30 Aug 2018 06:20 AM IST
विज्ञापन

मैनपुरी/बिछवां। जिले में संक्रामक बीमारियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। जानकर भी रोकथाम के लिए कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं। बिछवां क्षेत्र के गांव नारायणपुर में बुखार से पीड़ित एक बालक ने दम तोड़ दिया। इन दो महीने में अब तक 23 मरीजों की मौत हो चुकी है।  

विज्ञापन


जिले में दो महीने से संक्रामक बीमारियां हावी हैं। स्वास्थ्य विभाग रोकथाम करने पर नाकाम साबित हुआ है। नारायणपुर निवासी जय सिंह के पांच वर्षीय पुत्र करन को कुछ दिनों से बुखार था। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के उपचार करा रहे थे। बुधवार को बालक की हालत बिगड़ी, तो परिजन उसे जिला अस्पताल ले जाने लगे, लेकन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि बच्चे का पहले जिला अस्पताल में उपचार कराया था। उसके खून की जांच भी कराई गई थी। इसमें कुछ नहीं निकला था। बाद में बुखार होने पर उसे निजी डॉक्टर को दिखाया गया था। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में उसकी मौत हो गई। वहीं बुधवार को जिला अस्पताल में भी सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। यहां 391 संक्रामक मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। इसमें से तीन मरीजों को गंभीर हालत देखते हुए मिनी पीजीआई सैफई के लिए रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
संक्रामक बीमारियां फैलने के कारण  

जनपद में अधिकतर क्षेत्रों में जलभराव है, न तो नगर पालिका और न ही जनप्रतिनिधि इस तरफ कोई ध्यान दे रहे हैं। जिसके कारण लोग बुखार, डायरिया, पेटदर्द आदि संक्रामक बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed