फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   23 accused booked in murderous assault and firing case

Agra News: जानलेवा हमला, फायरिंग प्रकरण में 23 आरोपियों पर मुकदमा

Wed, 22 Oct 2025 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 22 Oct 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
23 accused booked in murderous assault and firing case
कासगंज। सोरोंजी थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर में पांच दिन पूर्व पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। जानलेवा हमला और फायरिंग की गई थी। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के 23 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दे रही है।गांव की रहने वाली राजनश्री का आरोप है कि उसका पुत्र मुनेंद्र पांच दिन पूर्व घर में था। तभी गांव के नंदकिशोर, मुनीश, संजू, ज्ञान सिंह, प्रेम सिंह, शिशुपाल, मधु, संगीता घर में घुस आए। आरोपियों ने मुनेंद्र पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। बचाव के लिए आईं मां और बहन पर भी वार किए। वहीं, दूसरे पक्ष के नंद किशोर का आरोप है कि रघुवीर, नेत्रपाल, रक्षपाल, हरनाम, दिनेश, गौरव, मुनेंद्र, नीरेश, अजेश, बृजेश, महावीर, शिवानी राजनश्री, रंजना, राजेंद्र एवं रामेश्वर घर में घुस आए। पिता ज्ञान सिंह से गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन

बचाव में आए मुनीश, शिशुपाल, पुष्पादेवी को भी घायल कर दिया। फायरिंग करने का भी आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों पक्षों के 23 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ आंचल चौहान ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर 23 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 8 घायल लोगों का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सोरोंजी पुलिस को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed