{"_id":"6af52116e4b9e7a04004011c","slug":"22-year-old-man-dies-by-suicide-in-etah-s-awagarh-village-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई दूज के बाद मौत: 22 वर्षीय युवक का फंदे पर लटका मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई दूज के बाद मौत: 22 वर्षीय युवक का फंदे पर लटका मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम
Thu, 12 Nov 2026 07:44 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 12 Nov 2026 07:44 AM IST
सार
एटा के अवागढ़ में 22 वर्षीय युवक का भाई दूज के अगले दिन शव फंदे पर लटका मिला। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विलाप करते घरवाले
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विज्ञापन
ग्राम पंचायत अवागढ़ देहात के गांव मडपुरा में गुरुवार सुबह एक 22 वर्षीय युवक का शव घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, गांव मडपुरा निवासी बीरे सिंह के दो पुत्र थे। बड़े पुत्र संतोष कुमार की लगभग तीन वर्ष पूर्व एक सड़क हादसे में मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद वह एक बेटी को पीछे छोड़ गया था। बताया जा रहा है कि बड़े भाई की मृत्यु के बाद उसकी पत्नी अपने देवर तीरथ पाल के साथ रह रही थी। परिवार के अन्य सदस्य गांव में ही एक अलग मकान में रहते थे। यह भी बताया गया है कि तीरथ पाल की भाभी कुछ दिन पूर्व अपने मायके चली गई थी, जिसके बाद तीरथ पाल घर में अकेला रह रहा था।
गुरुवार सुबह लगभग 6:30 से 7 बजे के बीच, जब परिजनों ने घर के कमरे का दरवाजा खोला तो उन्होंने तीरथ पाल पुत्र बीरे सिंह को फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया। यह भयावह दृश्य देखकर परिजनों के होश उड़ गए और घर में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जमा हो गए।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस की आपातकालीन सेवा 112 पर घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पीआरवी ने स्थानीय थाने को सूचित किया, जिसके बाद थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
फिलहाल पुलिस पंचनामा की कार्रवाई कर रही है। युवक द्वारा यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया गया, इसका अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही घटना से जुड़े सभी तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन