{"_id":"6051c49eabe4d3303f09a1b2","slug":"22-year-old-girl-shot-died-in-mainpuri-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: युवती की गोली मारकर हत्या से सनसनी, शौच के लिए खेत पर गई थी मृतका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: युवती की गोली मारकर हत्या से सनसनी, शौच के लिए खेत पर गई थी मृतका
Wed, 17 Mar 2021 02:28 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 17 Mar 2021 02:28 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी में युवती की गोली मारकर हत्या के बाद मौके पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी जनपद के थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव नगला लालमन में बुधवार को एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवती सुबह घर से शौच के लिए खेत पर गई थी। जब काफी देर तक नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश शुरू की। खेत में शव होने की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस को घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की है। फोरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बताया गया है कि गांव नगला लालमन निवासी फेरू सिंह की 22 वर्षीय पुत्र कल्पना बुधवार सुबह खेत पर शौच के लिए गई थी। परिजनों के मुताबिक काफी देर होने पर वह नहीं लौटी, इसके बाद उसकी तलाश की गई। गांव में एक खेत पर उसका रक्तरंजित शव होने की जानकारी मिली।
इसके बाद हत्याकांड की जानकारी पुलिस को दी गई। क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्ष सहित भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची। हत्या क्यों और किसने की है इस संबंध में अभी तक जानकारी नहीं मिल सकी है। परिजनों से बातचीत के आधार पर पुलिस साक्ष्य जुटाने का प्रयास कर रही है। वहीं फोरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए हैं।