{"_id":"5cc47187bdec22070149f393","slug":"21556377991-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल में साहिल और अभिषेक बने जनपद टॉपर, इंटर में अमन ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल में साहिल और अभिषेक बने जनपद टॉपर, इंटर में अमन ने मारी बाजी
विज्ञापन
10वीं का टॉपर साहिल परिवार के साथ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शनिवार को हाईस्कूल और इंटर का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। हाईस्कूल में 92 प्रतिशत अंकों के साथ साहिल शर्मा और अभिषेक सिंह ने जनपद में टॉप किया है, जबकि इंटर में अमन यादव 87.80 प्रतिशत अंकों के साथ टॉपर बने हैं। प्रदेश में मथुरा को हाईस्कूल में 21वीं रैंक मिली है। वहीं, इंटर में 70वें स्थान पर रहा है।
शनिवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत हाईस्कूल और इंटर का परिणाम घोषित कर दिया। इस बार जनपद में हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 83.66 प्रतिशत रहा है, जबकि इंटर का परीक्षा परिणाम 56.58 प्रतिशत है।
हाईस्कूल के पंजीकृत 43377 छात्र-छात्राओं में से 30675 उत्तीर्ण हुए हैं। इंटर में पंजीकृत 40378 छात्र-छात्राओं में से 19426 उत्तीर्ण हुए हैं। इसमें हाईस्कूल के 92.00 प्रतिशत अंकों के साथ कृष्णचंद्र गांधी सरस्वती विद्या इंटर कालेज के साहिल शर्मा और सुभाष आदर्श इंटर कालेज मानागढ़ी नौहझील के अभिषेक सिंह ने जनपद में पहला स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
दूसरा स्थान 90.67 प्रतिशत अंकों के साथ कृष्णचंद्र गांधी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के मोहित राजपूत और तीसरे स्थान पर इसी कालेज से राज शर्मा 89.19 प्रतिशत अंकों के साथ रहे हैं।
इंटर में पहला स्थान 87.80 प्रतिशत अंकों के साथ आदर्श इंटर कालेज कारब के अमन यादव प्राप्त किया है। 87.20 प्रतिशत अंकों के साथ एचएल इंटर कालेज महावन के हर्षित कुमार द्वितीय और 86.20 प्रतिशत अंकों के साथ कृष्णचंद्र गांधी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के महेश अग्रवाल रहे हैं।