{"_id":"5c7181ecbdec224a3d3ff083","slug":"21550942700-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात घरों में आग, नकदी और सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात घरों में आग, नकदी और सामान जला
विज्ञापन
सात घरों में आग, नकदी और सामान जला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाली (कासगंज)। तेज हवा के झोकों ने ग्राम घोसगंज में सात घरों में आग लग गई। आग में नकदी, ट्रैक्टर ट्राली, गल्ला, सहित अन्य सामान भी जल गया। फायर कर्मियों को आग बुझाने को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
आग सबसे पहले संजीव के घर में लगी। उनके परिवार के लोग दोपहर के समय घर में कामकाज में जुटे हुए थे। इसी बीच उनकी झोंपड़ी में आग लग गई। जब तक परिवारीजन कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप ले लिया। हवा के तेज झोकों ने आग में घी का काम किया। आग फैलकर आसपास के झोंपड़ों तक पहुंचने लगी। जिससे गांव में चीख पुकार मच गई। ग्रामीण आग बुझाने के प्रयास में जुट गए, लेकिन उनके प्रयास सफल नहीं हो सके। तेज हवा के चलते आग लगातार फैलती गई। आग ने संजीव के अलावा सुखपाल, गुड्डू, राम किशन, लालवती, राम निवास, शिवनरायन के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। जिससे घरों मेें नकदी, गल्ला, कपड़ा, सहित जो भी सामान रखा था वह आग की भेंट चढ़ गया। आग की सूचना पर दमकल मौके पर पहुंच गई। फायर कर्मियों को हवा के झोकों के चलते आग बुझाने में काफी दिक्कतें हुई। काफी प्रयास के बाद आग को बुझाया जा सका। उपजिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक जगदीश प्रसाद, लेखपाल पंकज सक्सेना ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आंकलन किया।
संजीव के सामने अपनी बेटी के हाथ पीले करने की चिंता
पटियाली। आग लगने से संजीव के सामने अब अपनी बेटी के हाथ पीले करने की चिंता है। उनकी बेटी बेबी की शादी तय हो चुकी है। 6 मार्च को बरात आनी है। समय कम रह जाने पर घर में बारातियों की खातिरदारी, दहेज आदि के लिए सामान जुटाकर रखा गया था। यह सामान आग से चलकर राख हो गया।