{"_id":"5c40bc18bdec227382446084","slug":"21547746328-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिड-डे मील के खाते की जांच में लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिड-डे मील के खाते की जांच में लापरवाही
विज्ञापन
मिड-डे मील
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। बाराबंकी में मिड-डे मील में गोलमाल सामने आने के बाद कराई जा रही खातों की जांच में लापरवाही हो रही है। निर्धारित तिथि बीतने के एक सप्ताह बाद भी जांच रिपोर्ट न दिए जाने पर बीएसए ने नाराजगी जाहिर की है। बीएसए ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को शुक्रवार तक जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
जनपद में 1500 विद्यालयों में मिड-डे मील का संचालन हो रहा है। इन विद्यालयों में योजना के तहत प्रतिवर्ष लाखों रुपये कन्वर्जन कॉस्ट के नाम पर भेजे जाते हैं। अभी हाल ही में बाराबंकी मेें मिड-डे मील में गोलमाल सामने आने के बाद शासन से सभी जनपदों में योजना के तहत दी जाने वाली धनराशि के सत्यापन के निर्देश दिए गए थे। शासन से मिले निर्देश के बाद शिक्षा विभाग ने जनपद के सभी विद्यालयों के खातों की जांच के निर्देश जारी कर दिए। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को खातों की जांच कर रिपोर्ट 10 जनवरी तक देने के निर्देश दिए, लेकिन अब तक जांच रिपोर्ट नहीं दी गई। इस पर बीएसए ने नाराजगी जाहिर की है। बीएसए अंजली अग्रवाल ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 18 जनवरी तक सभी विद्यालयों की मिड-डे मील के खातों की पासबुक की छाया प्रति प्राप्त करने के बाद विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई सूची से मिलान कर लें। यह भी सुनिश्चित कर लें कि खाता कहीं एकल तो नहीं हैं। जो धन भेजा गया है वह निर्धारित खाते में भेजा गया है या नहीं। इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।