फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   दूसरे दिन भी नहीं बनी बात, तहसील पर की तालाबंदी

दूसरे दिन भी नहीं बनी बात, तहसील पर की तालाबंदी

Sat, 17 Nov 2018 10:35 PM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन भी नहीं बनी बात, तहसील पर की तालाबंदी
दूसरे दिन भी नहीं बनी बात, तहसील पर की तालाबंदी - फोटो : अमर उजाला
जलेसर। सिंचाई विभाग द्वारा 24 नवंबर तक सिंचाई के लिए नहर बंबों में पानी उपलब्ध करानेे का तो लिखित आश्वासन दे दिया। मगर अन्य विभागों ने लिखित रुप से आश्वासन नहीं दिया। इससे आक्रोशित भाकियू भानु के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी अलीगंज रामशंकर सिंह एवं क्षेत्राधिकारी देवआनंद की समझौता वार्ता ठुकरा दिया। साथ ही अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन एवं कार्यालयों की तालाबंदी जारी रखने का एलान किया।
विज्ञापन

नहर बंबो में सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने, ताज ट्रिपेजियम क्षेत्र में नियमानुसार पूरी विद्युत व्यवस्था उपलब्ध कराने, किसानों पर बकाया को लेकर फर्जी एफआईआर बंद कराने, जर्जर सड़कों की मरम्मत, बैंकों में किसानों के साथ केसीसी लोन पर जबरदस्ती सुविधा शुल्क वसूलने जैसी आदि समस्याओं को लेकर भाकियू भानु के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में 16 नवंबर से अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन एवं तहसील मुख्यालय के कार्यालयों की तालाबंदी कर दी थी। दो दिन से भाकियू भानु की तालाबंदी एवं धरना प्रदर्शन के चलते तहसील के सभी कार्यालयों के कार्य ठप हो गए है। ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले लोग निराश होकर लौट रहे है। बताते चले कि धरना प्रदर्शन में किसान बैलगाड़ी पर सवार होकर पहुंचे। वहीं धरना प्रदर्शन को अधिवक्ता संघ ने भी अपना समर्थन देते हुए न्याय कार्य से विरत रहे।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन में यह रहे शामिल
जलेसर। प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह, प्रदेश प्रभारी पवन ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद आदिल खान, प्रदेश सचिव नरेंद्र यादव, जिलाध्यक्ष सतेंद्र सिंह ठाकुर, युवा इकाई जिलाध्यक्ष विक्की ठाकुर, मण्डल महासचिव लखन यादव, प्रदेव प्रवक्ता शिवप्रताप अंशु ठाकुर, आगरा जिलाध्यक्ष विपिन यादव, फीरोजाबाद जिलाध्यक्ष राजकुमार यादव, अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष कुलदीप पांडेय, युवा इकाई फीरोजाबाद जिलाध्यक्ष राज कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष हर्ष बृजवासी, भूपेंद्र सिंह, आकाश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed